महिलाओं, बच्चों, बुजुर्गों व दिव्यांगों के लिए बनेगा माइक्रो प्लान
Maharajganj News - प्रशासन ने स्वास्थ्य सेवाओं, पशु चारे और आवश्यक वस्तुओं के स्टॉक के लिए गाइडलाइन जारी की है। राहत शिविरों में महिलाओं, बच्चों और दिव्यांगों की सुरक्षा के लिए माइक्रो प्लान बनाने को कहा गया है। विभागों को आपात स्थिति में उपलब्ध संसाधनों की जानकारी देने के निर्देश दिए गए हैं।

प्रशासन ने स्वास्थ्य सेवाओं, पशु चारे की उपलब्धता व आवश्यक वस्तुओं के स्टॉक को लेकर गाइडलाइन जारी किया है। विशेष रूप से राहत शिविरों में महिलाओं, बच्चों, बुजुर्गों व दिव्यांगों की सुरक्षा व सुविधाओं के लिए अलग से माइक्रो प्लान बनाने को कहा गया है। निगरानी को पारदर्शी बनाने के लिए सभी विभागों को अपनी रिपोर्ट तय प्रारूप में ई-मेल के जरिए भेजने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि उच्च स्तर पर इसकी त्वरित समीक्षा की जा सके। विभागों को देनी होगी संसाधनों की जानकारीकार्ययोजना का मुख्य उद्देश्य आपात स्थिति में इमरजेंसी रिस्पॉन्स को प्रभावी बनाना है। इसमें विभागों को अपने पास उपलब्ध संसाधन जैसे नाव, गोताखोर, दवाएं आदि की वर्तमान स्थिति की जानकारी भी देनी होगी।बाढ़
जैसी प्राकृतिक आपदा से निपटने के लिए पूर्व तैयारी ही सबसे प्रभावी हथियार है। सभी विभागों को एफएमपीएस व आरसीपीएस मानकों के अनुरूप समयबद्ध कार्ययोजना तैयार करने का दिशा निर्देश दिया गया है। संवेदनशील क्षेत्रों व कमजोर वर्गों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। जिससे किसी भी स्थिति में त्वरित व प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित कर जनहानि को रोका जा सके।डॉ. प्रशांत कुमार-एडीएम
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


