13 पदक जीतने के बाद हुआ बेल्ट प्रमोशन व सम्मान

13 पदक जीतने के बाद हुआ बेल्ट प्रमोशन व सम्मान

संक्षेप:

Maharajganj News - 000अक्टूबर को आयोजित चौथे इंटरस्कूल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया था। इस प्रतियोगिता में

Dec 11, 2025 01:58 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, महाराजगंज
share

चौक बाजार, हिन्दुस्तान संवाद। महंत दिग्विजयनाथ इंडोर स्टेडियम चौक में बीते 19 अक्टूबर को आयोजित चौथे इंटरस्कूल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया था। इस प्रतियोगिता में जीएसपी कॉन्वेंट स्कूल के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 3 स्वर्ण, 3 रजत और 7 कांस्य पदक जीतकर विद्यालय का नाम रोशन किया था। कलर बेल्ट प्रमोशन टेस्ट में सफल खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र व बेल्ट प्रदान कर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में विद्यालय का प्रतिनिधित्व करने वाले प्रमुख खिलाड़ियों में अर्पिता गुप्ता, दिव्यांशु कन्नौजिया, प्रीती गुप्ता, अंकिता मौर्या, खुशी गुप्ता, अभिनव पटेल, आयुष गुप्ता, वंश यादव, लवनीश प्रजापति, जानसन कुमार, दार्शिनी पाण्डेय, आराध्या गौंड, सोफी सिद्दीकी, अमृता मौर्या, अंशिका चौधरी, सृष्टि गुप्ता, सिमरन गुप्ता, आराध्या जायसवाल एवं प्रतीक्षा वर्मा शामिल रहे।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

सभी खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल भावना का परिचय देते हुए अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। विद्यालय प्रबंधक राजकुमार जायसवाल ने सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता खिलाड़ियों की मेहनत, अनुशासन और प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है। भविष्य में भी जीएसपी कॉन्वेंट स्कूल के खिलाड़ी खेल जगत में नई उपलब्धियां हासिल करेंगे। इनका हुआ बेल्ट प्रमोशन सोफी सिद्दीकी, दिव्या वर्मा, अनुष्का यादव, रुकैया खातून, अंकिता मौर्या, अमृता मौर्या, दिव्यांशु कन्नौजिया, अंशिका मद्धेशिया, सृष्टि गुप्ता, आरोही कन्नौजिया व्हाइट से येलो बेल्ट में, दिव्या गुप्ता, आराध्या गौंड, अंजली विश्वकर्मा, आराध्या जायसवाल, जानवी तिवारी, वंश यादव, अर्पिता गुप्ता येलो से ग्रीन बेल्ट में और प्रतीक्षा वर्मा व प्रीती गुप्ता ग्रीन से ग्रीन वन बेल्ट में प्रमोट हुए।