ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश महाराजगंजसोशल मीडिया पर मचा महासंग्राम

सोशल मीडिया पर मचा महासंग्राम

महराजगंज। हिन्दुस्तान टीम विधानसभा चुनाव 2022 में क्षेत्र में भ्रमण कर चुनाव प्रचार करने...

सोशल मीडिया पर मचा महासंग्राम
हिन्दुस्तान टीम,महाराजगंजTue, 25 Jan 2022 10:50 AM
ऐप पर पढ़ें

महराजगंज। हिन्दुस्तान टीम

विधानसभा चुनाव 2022 में क्षेत्र में भ्रमण कर चुनाव प्रचार करने की खुली छूट नहीं मिलने से उम्मीदवार और समर्थक सोशल मीडिया का सहारा ले रहे हैं। इससे फेसबुक, ह्वाट्सएप ग्रुप, ट्वीटर, इंस्टाग्राम आदि माध्यमों पर महासंग्राम मचा हुआ है। संभावित उम्मदवारों के समर्थक राष्ट्रीय व प्रदेश स्तरीय बड़े और प्रमुख नेताओं के फोटो पोस्ट करके लोगों में जनमत तैयार कर रहे हैं। नहले पर दहला मारने की होड़ दिख रही है। वहीं एमसीएमसी कमेटी इन माध्यमों पर कड़ी निगरानी कर रही है। जिले में सात लोगों को नोटिस होने के बाद लोग पहले की तरह खुलकर नहीं लिख-पढ़ पा रहे हैं।

कोविड संक्रमण के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए निर्वाचन आयोग ने जनसभा, रैली, पदयात्रा, साइकिल रैली, बाइक रैली पर रोक लगा दी है। डोर टू डोर कम्पैनिंग कर सकते हैं। केवल वर्चुअल प्रचार प्रसार की अनुमति है। इससे सोशल मीडिया प्रचार प्रसार का बड़ा प्लेटफार्म बनता जा रहा है। विभिन्न राजनीतिक दलों के दावेदार सोशल मीडिया पर अपने चुनाव प्रचार को धार दे रहे हैं। फेसबुक, ह्वाट्सअप, ट्वीटर, इंस्टाग्राम पर फालोअरों की संख्या बढ़ाकर दबदबा दिखा रहे हैं। इस रेस में भाजपा, सपा और कांग्रेस के लोग अधिक तेजी दिखा रहे हैं। बसपा के लोग भी पीछे नहीं है। सोशल मीडिया पर अनेक अकाउंट बनाकर हवा में ही चुनावी युद्ध हो रहा है।

आपत्तिजनगर टिप्पणी से बच रहे लोग

अभी तक किसी जाति, संप्रदाय को लेकर टिप्पणी नहीं हो रही है। यदि किसी ने इस तरह की टिप्पणी की तो वह आदर्श चुनाव आचार संहिता में फंस सकते हैं। ऐसे लोग ऐसे पोस्ट करने से बच रहे हैं। डर है कि कहीं चपेटे में आ गए तो लेनी की देनी पड़ जाएगी।

सात लोगों को मिल चुकी है नोटिस

विधानसभा चुनाव की अधिसूचना जारी होने के बाद सोशल मीडिया पर आदर्श चुनाव आचार संहिता व कोविड नियमों का उल्लंघन करने पर सत्ता व विपक्ष समेत सात लोगों को नोटिस जारी हो चुकी है। इसमें फरेंदा विधायक, नौतनवा विधायक समेत पांच और लोगों से स्पष्टीकरण मांगा गया है।

सोशल मीडिया पर कड़ी निगरानी की जा रही है। कोई भी हो यदि उसने इस प्लेटफार्म का गलत इस्तेमाल किया तो उसके खिलाफ कार्रवाई तय है।

सत्येन्द्र कुमार, जिला निर्वाचन अधिकारी-डीएम

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें