गाजे बाजे के साथ निकली श्री रुद्र महायज्ञ की कलश यात्रा
Maharajganj News - सिन्दुरिया, हिन्दुस्तान संवाद।मिठौरा क्षेत्र के ग्राम पतरेंगवा टोला शीतलपुर में आयोजित नौ दिवसीय श्री रुद्र महायज्ञ की कलश यात्रा शीतला महादेव मंदिर

सिन्दुरिया, हिन्दुस्तान संवाद। मिठौरा क्षेत्र के ग्राम पतरेंगवा टोला शीतलपुर में आयोजित नौ दिवसीय श्री रुद्र महायज्ञ की कलश यात्रा शीतला महादेव मंदिर से गाजे बजे व जयकारे के साथ निकाली गई। कलश यात्रा में शामिल 251 कुंवारी कन्याए अपने सिर पर मंगल कलश रख कर कलश यात्रा की शोभा बढ़ा रही थीं।कलश यात्रा यज्ञ स्थल पतरेंगवा टोला शीतलपुर शीतला महादेव मंदिर से निकलकर शितलापुर, पतरेंगवा, अरनहवां, सुकऊ टोला होते हुए सिन्दुरिया स्थित नारायणी नदी की देवरिया शाखा नहर पर पहुंची, जहां यज्ञाचार्य पंडित शिव शरण दुबे ने वैदिक मंत्र उच्चारणों द्वारा कलश में जल भरवाया। यज्ञ स्थल पहुंचकर वैदिक मन्त्रोच्चारण के साथ विधि-विधान से कलश को स्थापित किया गया।
कलश यात्रा के समय दर्जनों मोटरसाइकिल, टैक्टर-ट्राली व चार पहिया वाहनों पर सवार महिला-पुरुष भक्तगण कलश यात्रा में शामिल रहे। यज्ञ के यज्ञाचार्य पंडित शिव शरण दुबे व मुख्य यजमान शिवपूजन प्रजापति गीता देवी व त्रिलोकी सुशीला देवी हैं। पूर्णाहुति 14 अप्रैल को भंडारे के साथ होगा। कलश यात्रा में यज्ञ समिति के अध्यक्ष गिरजानंद प्रजापति, खेदन प्रजापति, राममिलन प्रजापति, सुदर्शन प्रजापति, दुःखी प्रजापति, संजय, सुग्रीव प्रजापति, सुरेश, गिरधारी, प्रधान श्यामानंद कुशवाहा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


