धूमधाम से गाजे-बाजे के साथ निकली मां दुर्गा की शोभायात्रा
Maharajganj News - महराजगंज के परशुरामपुर में श्री श्री मां दुर्गा शोभा यात्रा धूमधाम से निकाली गई। इस यात्रा में सैकड़ों ग्रामीण शामिल हुए और भक्ति गीतों पर मां का जयकारा लगाया। 2008 में स्थापित मां दुर्गा मंदिर से...

महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। नौतनवा ब्लाक के ग्राम पंचायत जगरनाथपुर टोला परशुरामपुर में मंदिर समिति के नेतृत्व में धूमधाम से श्री श्री मां दुर्गा शोभा यात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा पुरैनिहा सर्वा माता मंदिर से वापस परशुरामपुर पहुंची। शोभा यात्रा में सैकड़ों ग्रामीण शामिल रहे। लोग भक्ति गीतों पर मां का जयकारा लगाते हुए चल रहे थे।
परशुरामपुर में वर्ष 2008 में मां दुर्गा मंदिर की स्थापना हुई है। यहां हर वर्ष बड़े ही धूमधाम से मां की शोभा यात्रा निकाली जाती है। परशुरामपुर से श्री श्री मां दुर्गा शोभा यात्रा पुरैनिहा सर्वा माता मंदिर तक निकाली गई। इस दौरान क्षेत्र पंचायत सदस्य अजय साहनी, जय प्रकाश शुक्ला, राहुल शुक्ला, कमलेश मद्धेशिया, बलराम भारती, सत्यदेव यादव, रामदास, उमेश साहनी, प्रदीप गौड़, राममिलन शर्मा, रामकेसर, जनार्दन भारती, रानी दूबे, कामना दूबे, शारदा सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।