लावारिस और निराश्रित व्यक्तियों को चिह्नित करेंगे 11 विभाग
Maharajganj News - महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। लावारिस और निराश्रितों को लेकर शासन सख्त हो गया है।

महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। लावारिस और निराश्रितों को लेकर शासन सख्त हो गया है। इनकों उनके परिवार से मिलाने और देखभाल के साथ ही चिकित्सीय सुविध उपलब्ध कराई जाएगी। इसके लिए 11 विभागों को जिम्मेदारी दी गई है। विभाग सड़क व परिसर में भ्रमण कर रहे लावारिस व निराश्रित को चिह्नित कर सूची बनाएंगे। सूची संबंधित थाने को उपलब्ध कराएंगे। थाने की पुलिस लावारिस को उनके परिवार से मिलाने का कार्य करेगी। गांव से लेकर शहर की सड़कों और सार्वजनिक जगहों पर मानसिक रूप से विक्षिप्त और निराश्रित भ्रमण कर रहे हैं। इससे उनके साथ हादसा होने की आशंका अधिक है। शासन ने इन्हें हादसे से बचाने और उनकी देखभाल करने के साथ ही उनके परिवार से मिलाने का आदेश दिया है।
इसके लिए 11 विभागों को जिम्मेदारी दी है। विभाग इन्हें चिह्नित करेंगे। चिह्नित करने के बाद उसकी रिपोर्ट तैयार कर संबंधित थाने को उपलब्ध कराएंगे। थाने की पुलिस इन लावारिश की पहचान कराने के साथ ही उनके परिवार से मिलाने की कार्य करेगी। परिवार से मिलाने तक आश्रय गृह में रहेंगे लावारिस लावारिस और निराश्रितों को चिह्नित कर उन्हें महिला कल्याण विभाग की तरफ से संचालित बाल देखरेख संस्था एवं महिला आश्रय गृह में रखे जाएंगे। यहां पर इन लोगों की देखभाल के साथ ही भोजन और पानी व चिकित्सीय सुविधा मिलेगी। लावारिस को उनके परिवार से मिलाने तक आश्रय गृह में रहेंगे। इन विभागों को मिली है चिह्नित करने की जिम्मेदारी समाज कल्याण विभाग, महिला कल्याण विभाग, दिव्यांजन सशक्तीकरण विभाग, नगर निकाय, पुलिस, श्रम विभाग, जिला संयुक्त चिकित्सालय, जिला क्षयरोग विभाग, जिला कुष्ठ रोग विभाग, बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग व सीएचसी व पीएचसी लावारिस व निराश्रित व्यक्ति को चिह्नित कर सूची संबंधित थाने को उपलब्ध कराएंगे। लावारिस और निराश्रितों को चिह्नित करने के लिए 11 विभागों की जिम्मेदारी मिली है। स्वास्थ्य विभाग के सभी यूनिट को शासन के आदेश की काफी उपलब्ध करा दी गई है। अपने परिसर में इस तरह के व्यक्तियों को चिह्नित कर संबंधित थाने को सूची उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है। डॉ. नवनाथ प्रसाद, सीएमओ
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



