अध्यक्ष बनीं अंजू, मनीषा को महासचिव की जिम्मेदारी

हिन्दुस्तान, महाराजगंज
Follow us on Google News
share

महराजगंज के नौतनवा कस्बे में गोरखा आमा समूह का गठन किया गया। अंजू राय को अध्यक्ष, लीला थापा को कोषाध्यक्ष और मनीषा थापा को महासचिव चुना गया। संगठन का उद्देश्य युवाओं को शिक्षा के प्रति प्रेरित करना और गरीब महिलाओं को मजबूत बनाना है। समाज ने नए पदाधिकारियों का स्वागत किया।

अध्यक्ष बनीं अंजू, मनीषा को महासचिव की जिम्मेदारी

महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। नौतनवा कस्बे के महेंद्रनगर में गोरखा आमा समूह की ओर से एक कार्यक्रम आयोजित कर समाज के लोगों द्वारा समूह का गठन किया गया। सर्वसम्मति से आमा समूह की अध्यक्ष अंजू राय, कोषाध्यक्ष लीला थापा व महासचिव मनीषा थापा को नियुक्त किया गया। संगठन में सदस्यों को भी मनोनीत किया गया। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का समाज के लोगों ने जोरदार स्वागत किया। पदाधिकारियों ने समाज के उत्थान को लेकर संकल्प लिया और संगठन के मकसद को साकार करने का लक्ष्य बताया।गोरखा समाज के जिलाध्यक्ष मनोज कुमार राना के नेतृत्व में आयोजित गोरखा आमा समूह के संगठन विस्तार शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ।

गोरखा समाज के लोगों ने सर्वसम्मति से अंजु राई को संगठन का अध्यक्ष चुना, जबकि महासचिव के पद पर मनीषा थापा को जगह दी गई। संगठन विस्तार के दौरान समाज के लोगों ने उपाध्यक्ष के पद पर सीमा थापा, कोषाध्यक्ष लीला थापा, सहकोषाध्यक्ष रिषिता गुरूंग, सचिव सुशीला थापा एवं सदस्य ज्योती राना, सुनीता राना, मीनू गुरूंग , सुषमा क्षेत्रीय, रबीना गुरूंग, रीता थापा, रेनुका थापा, सृजना थापा आदि को संगठन में जगह दी गई। गोरखा समाज के अध्यक्ष मनोज राना ने बताया कि संगठन का मकसद युवाओं को शिक्षा के प्रति जोड़ना और विभिन्न योजनाओं के जरिए गरीब महिलाओं-युवतियों को मजबूत बनाना संगठन का मकसद है। समाज के लोग शिक्षित होंगे तभी समाज का उत्थान होगा। इस दौरान कैप्टन हरि बहादुर थापा, सागर गुरूंग, उत्तम थापा, गुलाब प्रधान, आनन्द थापा, सुंदर शाही, रिखी राम थापा, कृष्ण कुमार राना, राज बहादुर गुरूंग, केश बहादुर गुरूंग, हेम बहादुर गुरूंग सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।