आयात शुल्क बढ़ने से सोने-चांदी चांदी के दामों में तूफानी तेजी, बाजार पर असर

Newswrap हिन्दुस्तान, महाराजगंज
share

Maharajganj News - प्रधानमंत्री की सोने-चांदी की खरीदारी कम करने की अपील के बाद सर्राफा बाजार में बेचैनी है। केंद्र सरकार द्वारा आयात शुल्क बढ़ाने से सोने और चांदी की कीमतों में भारी उछाल आया है। शादी-ब्याह के सीजन में परिवारों की चिंता बढ़ गई है, चांदी की कीमत 3 लाख रुपये प्रति किलो के करीब पहुंच गई है।

आयात शुल्क बढ़ने से सोने-चांदी चांदी के दामों में तूफानी तेजी, बाजार पर असर

महराजगंज, निज संवाददाता। प्रधानमंत्री की सोने-चांदी की खरीदारी कम करने की अपील के बाद सर्राफा बाजार में बेचैनी है। वहीं अब केंद्र सरकार द्वारा सोने और चांदी के आयात शुल्क 6 प्रतिशत से बढ़ाकर 15 प्रतिशत करने के कारण सोने और चांदी की कीमतों में भारी उछाल आया है। इस बढ़ोतरी से सोना-चांदी और महंगा हो गया। केंद्र सरकार के द्वारा आयात शुल्क में बढ़ोत्तरी किए जाने से स्वर्ण कारोबारी चिंतित हैं।

शादी-ब्याह का सीजन

शादी-ब्याह के सीजन की वजह से सोने-चांदी की महंगाई को देखकर शादी-विवाह वाले परिवारों की चिंता काफी बढ़ गई है। आयात शुल्क बढ़ने से बुधवार को चांदी प्रति किलो तीन लाख रुपये के करीब पहुंच गई। पिछले करीब ढाई महीने में चांदी के दाम में 23 हजार रुपये से अधिक का उछाल है। चांदी की महंगाई के कारण नगर के सर्राफा मार्केट में सन्नाटा है। शादी वाले परिवारों की ग्रामीण महिलाएं सरोज, प्रियंका, अनुराधा आदि ने बताया कि चांदी के मूल्य में उछाल आने से बिछिया, पायल आदि जेवर बहुत हल्का बनवाना पड़ रहा है।

Voice of UP

चांदी की मूल्यों में इस प्रकार आई बढ़ोत्तरी

आयात शुल्क बढ़ने से चांदी के रेट में तो सबसे अधिक उछाल देखने को मिली है। एक दिन पहले चांदी प्रति किलो 2.75 लाख रुपये थी। वहीं अब चांदी 2.98 लाख रुपये प्रति किलो पहुंच गई है। इसी प्रकार 18 कैरेट सोने का दाम 1.53 लाख रुपये से चढ़कर 1.59 लाख रुपये तक पहुंच गया। इसी प्रकार प्रति 10 ग्राम 24 कैरेट का सोना भी 1.15 लाख रुपये से चढ़कर 1.15 लाख हो गया है।

सामान्य प्रश्न

सर्राफा बाजार में बेचैनी का कारण क्या है?
सर्राफा बाजार में बेचैनी का कारण प्रधानमंत्री की सोने-चांदी की खरीदारी कम करने की अपील और केंद्र सरकार द्वारा आयात शुल्क बढ़ाना है।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।