आयात शुल्क बढ़ने से सोने-चांदी चांदी के दामों में तूफानी तेजी, बाजार पर असर
-इस बढ़ोतरी से सोना-चांदी और महंगा हो गया, स्वर्ण कारोबारी चिंतितप्रधानमंत्री की सोने-चांदी की खरीदारी कम करने की अपील के बाद सर्राफा बाजार में बेचैनी

महराजगंज, निज संवाददाता। प्रधानमंत्री की सोने-चांदी की खरीदारी कम करने की अपील के बाद सर्राफा बाजार में बेचैनी है। वहीं अब केंद्र सरकार द्वारा सोने और चांदी के आयात शुल्क 6 प्रतिशत से बढ़ाकर 15 प्रतिशत करने के कारण सोने और चांदी की कीमतों में भारी उछाल आया है। इस बढ़ोतरी से सोना-चांदी और महंगा हो गया। केंद्र सरकार के द्वारा आयात शुल्क में बढ़ोत्तरी किए जाने से स्वर्ण कारोबारी चिंतित हैं।
शादी-ब्याह का प्रभाव
शादी-ब्याह के सीजन की वजह से सोने-चांदी की महंगाई को देखकर शादी-विवाह वाले परिवारों की चिंता काफी बढ़ गई है। आयात शुल्क बढ़ने से बुधवार को चांदी प्रति किलो तीन लाख रुपये के करीब पहुंच गई। पिछले करीब ढाई महीने में चांदी के दाम में 23 हजार रुपये से अधिक का उछाल है। चांदी की महंगाई के कारण नगर के सर्राफा मार्केट में सन्नाटा है। शादी वाले परिवारों की ग्रामीण महिलाएं सरोज, प्रियंका, अनुराधा आदि ने बताया कि चांदी के मूल्य में उछाल आने से बिछिया, पायल आदि जेवर बहुत हल्का बनवाना पड़ रहा है।
चांदी की मूल्यों में बढ़ोत्तरी
आयात शुल्क बढ़ने से चांदी के रेट में तो सबसे अधिक उछाल देखने को मिली है। एक दिन पहले चांदी प्रति किलो 2.75 लाख रुपये थी। वहीं अब चांदी 2.98 लाख रुपये प्रति किलो पहुंच गई है। इसी प्रकार 18 कैरेट सोने का दाम 1.53 लाख रुपये से चढ़कर 1.59 लाख रुपये तक पहुंच गया। इसी प्रकार प्रति 10 ग्राम 24 कैरेट का सोना भी 1.15 लाख रुपये से चढ़कर 1.15 लाख हो गया है।
स्वर्ण कारोबारियों की चिंताएं
स्वर्ण कारोबारी राजकुमार वर्मा ने बताया कि चांदी की महंगाई ने लोगों की कमर तोड़ रही है। स्थिति अब सामान्य होने वाला नहीं है। ऐसे में शादी-ब्याह जैसे मुख्य मौके भी हल्के गहने ही लोग बनवा रहे हैं। वहीं अब आयात शुल्क बढ़ने से चांदी की बिक्री कम जाएगी।
फोटो13एमएएचआर17-विवेक वर्मा
स्वर्ण कारोबारी विवेक वर्मा ने बताया कि कारोबारी दो दिनों से चिंतित हैं। आयात शुल्क बढ़ जाने से अब चांदी की महंगाई के कारण अधिकतर लोग चांदी खरीदना कम कर देंगे। इससे तो स्वर्ण कारोबार चौपट हो जाएगा। सरकार को स्वर्ण कारोबारियों के रोजी-रोटी के बारे में भी सोचना चाहिए।
सामान्य प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


