Maharajganj News: सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के मेधावियों को किया पुरस्कृत
Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। परतावल विकास खंड के प्रयागनगर भैंसा स्थित दुर्गावती देवी इंटर कॉलेज
Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। परतावल विकास खंड के प्रयागनगर भैंसा स्थित दुर्गावती देवी इंटर कॉलेज में सीनियर, जूनियर व प्राथमिक वर्ग की सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता हुई। प्रत्येक वर्ग में टॉप टेन स्थान हासिल करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
सीनियर वर्ग के विजेता
सीनियर वर्ग में सूर्यांश पटेल प्रथम, सुधांशु द्वितीय व विवेक गौंड तृतीय रहे। श्रेयांशी ने चौथा, शम्स आलम ने पांचवां, अर्जुन ने छठा, अलीरजा ने सातवां, दिव्या प्रजापति ने आठवां, आयुष यादव ने नौवां व नीतू मौर्या ने दसवां स्थान हासिल किया। जूनियर वर्ग में रणवीर प्रथम, दिव्यांशी द्वितीय व संजीव तृतीय रहे। महफूज चौथे, आयुष पांचवें, विशाल छठे, अभय सातवें, अर्पिता आठवें, आयुष मौर्या नौवें व संजना यादव दसवें स्थान पर रहीं। प्राथमिक वर्ग में कुबेर प्रथम, शिवांगी द्वितीय व आनंदना तृतीय रहीं। अजीत चौथे, अनामिका पांचवें, आकाश छठे, अंशिका सातवें, विवेक आठवें, जाह्नवी नौवें व अनुष्का दसवें स्थान पर रहीं।
पुरस्कार वितरण समारोह
डायरेक्टर उपेंद्र मिश्र व को-डायरेक्टर महफूज अली ने मेधावियों को पुरस्कृत किया। डायरेक्टर उपेंद्र मिश्र ने कहा कि सामान्य ज्ञान विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास व प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में अहम भूमिका निभाता है। प्रधानाचार्य राजेश कुमार तिवारी, उपप्रधानाचार्य कामलिया सरकार, मनमीत कुमार पटेल, सीमा पांडेय, महेंद्र, श्रवण विश्वकर्मा, गंगेश वर्मा, उषा सिंह, नेहा मद्धेशिया, नेहा पटेल सहित शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे।


