बुकिंग के 20 दिन बाद भी नहीं मिल रही गैस, सांसत बरकरार

Newswrap हिन्दुस्तान, महाराजगंज
share

Maharajganj News - महराजगंज, निज संवाददाता। जिले में रसोई गैस की समस्या कम होने का नाम नहीं

बुकिंग के 20 दिन बाद भी नहीं मिल रही गैस, सांसत बरकरार

महराजगंज, निज संवाददाता। जिले में रसोई गैस की समस्या कम होने का नाम नहीं ले रही है। बुकिंग के नए नियमों ने और मुश्किल बढ़ा दी है। पहले जहां बुकिंग के दो दिन बाद ही गैस मिल जाता था, वहीं अब बुकिंग के 20 दिन बाद भी गैस नहीं मिल रही है। गैस की आपूर्ति के हिसाब से तिथिवार बुकिंग के अनुसार उपलब्धता के आधार पर उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर दिया जा रहा है। इससे लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है।जिले में एलपीजी घरेलू गैस के करीब छह लाख व व्यावसायिक के दस हजार उपभोक्ता हैं। ग्रामीण क्षेत्र में गैस डिलिवरी होने की तिथि से 45 दिन बाद नई बुकिंग व शहर में डिलेवर के 25 दिन बाद नई बुकिंग का नियम बना दिया गया है।

इससे लोगों की समस्या और बढ़ गई है। इस नियम से भी समय से लेगों को गैस नहीं मिल पा रहा है। बुकिंग के बाद गैस की आपूर्ति होने के बाद ही गैस दिया जा रहा है, चाहे बुकिंग किए भले ही कई दिन बीत गए हों। वहीं उपभोक्ताओं का कहना है कि गैस मिलने के बाद 20 से 25 दिन ही चलता है। इससे कई दिनों तक लकड़ी पर भोजन बनाना मजबूरी बन गया है। कुछ उपभोक्ता बाजार में छोटे गैस सिलेंडर में ब्लैक में गैस भराकर काम चला रहे हैं।नगर के एक व्यक्ति ने नाम नहीं छापने की शर्त पर बताया कि इस समय सबसे बड़ी समस्या गैस की हो गई है। बुकिंग के बाद भी गैस नहीं मिल रही है। बुक कराए 20 दिन से अधिक हो गया। जब भी एजेंसी पर जाते हैं वहां बताया जाता है अभी आपका नंबर नहीं आया है। भावचाक के राहुल ने बताया कि मार्च में ही बुक किया था। बुकिंग के बाद कई बार एजेंसी पर चक्कर लगाया, लेकिन गैस नहीं मिली। शुक्रवार को एजेंसी पर गया। बहुत दबाव बनाने पर एक सिलेंडर मिला। जब तक सिलेंडर नहीं मिला था लकड़ी पर भोजन बनाना पड़ा।थर्मस में दुकानदार पिला रहे चायगैस की समस्या इस कदर हो गई है कि दुकानदारों को गैस नहीं मिलने पर वह पहले से बने चाय को थर्मस में भरकर ग्राहकों को पिला रहे हैं। ताकि बार बार चाय नहीं बनानी पड़े। कई दुकानदार कोयले व लकड़ी पर चाय बना रहे हैं।ब्लैक वालों को कहां से मिल रहा सिलेंडर?मार्केट में इस बात की चर्चा तेज है कि जब बुकिंग के बाद समय से गैस नहीं मिल रहा है तो मार्केट में ब्लैक गैस भरने वालों को गैस कहां से मिल रहा है? ब्लैक गैस भरने वाले 200 रुपये से लेकर 400 रुपये प्रति किलो के भाव से छोटे सिलेंडरों में गैस भर रहे हैं।बोले जिम्मेदारजिले में एलपीजी गैस की कोई कमी नहीं है। जिले में गैस की आपूर्ति के बाद नियमानुसार उपभोक्ताओं को गैस दिए जाने का निर्देश दिया गया है। उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की गड़बड़ी की जानकारी मिले तो तत्काल सूचना दें।एपी सिंह, डीएसओ

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।