गैस सिलेंडर मिला ही नहीं, डीलिवरी का आ गया मैसेज
Maharajganj News - महराजगंज में निचलौल गैस एजेंसी के उपभोक्ताओं को रसोई गैस सिलेंडर वितरण में समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। उपभोक्ताओं को उनके मोबाइल पर डिलिवरी मैसेज मिलने के बावजूद गैस नहीं मिल रही है। ऑनलाइन बुकिंग करने पर भी उन्हें गैस नहीं मिल रही है। अधिकारी ने शिकायतों का संज्ञान लिया है और जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। निचलौल गैस एजेंसी से जुड़े उपभोक्ताओं को रसोई गैस सिलेंडर वितरण में मनमानी चर्चा का विषय बना हुआ है। तमाम ऐसे भी उपभोक्ता हैं, जिन्होंने अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से गैस बुक किया है। लेकिन जब गैस लेने जा रहे हैं तो इसके पहले उनके मोबाइल नंबर पर गैस डिलिवरी का मैसेज आ जाता है। इसके चलते इन्हें एजेंसी कर्मचारी बिना गैस दिए ही वापस कर दे रहे हैं। वहीं जिन उपभोक्ताओं ने ऑनलाइन बुकिंग करके कंपनी के ऐप पर गैस का दाम पेमेंट किया है उन्हें भी गैस देने के बजाय टरकाया जा रहा है। खाड़ी देशों में उपजे हालात के बाद गैस एजेंसी और गोदाम पर भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी।
इसके साथ प्रतिदिन गैस लेने लोग एजेंसी पर पहुंचने लगे। इधर एजेंसी की ओर से होम डिलिवरी बंद कर दिए जाने से समस्या और बढ़ गई। इसके बाद उपभोक्ताओं ने ऑनलाइन ऐप पर गैस बुकिंग करके आसानी से गैस पाने का विकल्प निकाला। इस पर भी बुकिंग के बाद शुरू में कुछ उपभोक्ताओं को आसानी से सिलेंडर मिलना शुरू हुआ। पूर्ति निरीक्षक इंद्रभान सिंह पटेल ने बताया कि गैस उपभोक्ताओं की शिकायतों का संज्ञान लेकर रिपोर्ट भेजी गई है। इस मामले में जल्द ही कार्रवाई होगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


