गायत्री परिवार ने निकाली शोभायात्रा

Newswrap हिन्दुस्तान, महाराजगंज
share

Maharajganj News - महराजगंज के सिसवा नगर पालिका में मीराबाई नगर वार्ड के श्रीराम जानकी मंदिर परिसर में गायत्री शक्ति पीठ के द्वादश वार्षिकोत्सव के अवसर पर सात दिवसीय श्रीमद्भागवत पुराण कथा और गायत्री महायज्ञ की शुरुआत हुई। कलश शोभायात्रा के बाद यज्ञ स्थल पर प्रतिदिन देव पूजन और प्रवचन होंगे।

गायत्री परिवार ने निकाली शोभायात्रा

महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। सिसवा नगर पालिका अंतर्गत मीराबाई नगर वार्ड के श्रीराम जानकी मंदिर परिसर स्थित गायत्री शक्ति पीठ के द्वादश वार्षिकोत्सव के अवसर पर सात दिवसीय श्रीमद्भागवत पुराण कथा और गायत्री महायज्ञ का शुभारंभ किया गया। यह कलश शोभायात्रा रथ पर मां गायत्री के चित्र को स्थापित करने के बाद मंदिर परिसर से प्रारंभ हुई। आयोजक मंडल के अनिल कुमार जायसवाल ने बताया कि यज्ञ स्थल पर प्रतिदिन प्रातः 8 बजे से देव पूजन और गायत्री महायज्ञ आयोजित होगा। श्रद्धालुओं को प्रवचन सुनाएंगे। इस कलश शोभायात्रा में वार्ड सभासद अश्वनी रौनियार, इंजीनियर सुरेश खरवार, विवेक कुमार जायसवाल, रामचन्द्र विश्वकर्मा, जयप्रकाश विश्वकर्मा, अभिमन्यु जायसवाल, विनोद चौधरी, कृष्णमुरारी सिंह, योगेश्वर पांडेय, रामउग्रह चौधरी, रामचन्द्र चौहान, दिलीप जायसवाल, पिंकी जायसवाल, प्रिया रौनियार, शकुंतला जायसवाल, निर्मला खरवार, उर्मिला रौनियार, मीना खरवार, कविता विश्वकर्मा, गायत्री जायसवाल, सोनी विश्वकर्मा, कविता चौरसिया, मनी जायसवाल, रिद्धि जायसवाल, सोनम जायसवाल आदि मौजूद रहे।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।