जन्म से होंठ व तालू कटे 46 बच्चों की लखनऊ में होगी नि:शुल्क सर्जरी
Maharajganj News - महराजगंज में इस्माइल ट्रेन संस्थान और सिप्स हास्पिटल लखनऊ द्वारा आयोजित शिविर में 85 बच्चों का रजिस्ट्रेशन हुआ। इनमें से 45 बच्चों का नि:शुल्क ऑपरेशन किया जाएगा। सीएमएस डॉ. एके द्विवेदी ने एंबुलेंस को रवाना किया। शिविर का उद्देश्य गरीब बच्चों को नया जीवन देना और आरबीएसके कार्यक्रम के प्रति जागरूकता फैलाना है।
महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत इस्माइल ट्रेन संस्थान सिप्स हास्पिटल लखनऊ की तरफ से जिला अस्पताल में होंठ व तालु कटे बच्चों के लिए शिविर आयोजित हुई। शिविर में 85 बच्चों का रजिस्ट्रेशन हुआ। इनमें 45 बच्चों का नि:शुल्क ऑपरेशन कर उन्हें स्वस्थ किया जाएगा। पहले चरण में 32 बच्चों को संस्थान की एंबुलेंस से लखनऊ भेजा गया। सीएमएस डॉ. एके द्विवेदी ने एंबुलेंस को रवाना किया। सीएमएस ने कहा कि शिविर का मुख्य उद्देश्य आरबीएसके कार्यक्रम के प्रति लोगो में जागरूकता फैलाना और गरीब बच्चों व परिजनों को उनके चेहरों पर नई मुस्कान देना है। उन्होंने कहा कि शिविर में चयनित बच्चों का ऑपरेशन और इलाज निशुल्क है।
उन्होंने अधिक से अधिक लोगों को आरबीएसके का लाभ लेने पर जोर दिया। डॉ. एवी त्रिपाठी ने आरबीएसके टीम के कार्यों की सराहना की। डिप्टी सीएमओ डॉ. वीवी सिंह और डॉ. अखिलेश कुमार ने कहा कि डीईआईसी सेंटर्स के माध्यम से बच्चों में जन्मजात कटे होंठ व तालू, दिल का छेद, कम सुनना, अस्थि रोग, पैर का घुमा हुआ होना जैसे करीब 45 प्रकार की जन्मजात बीमारियों का भी निःशुल्क इलाज कराया जा रहा है। डीईआईसी मैनेजर डॉ. मोहम्मद कमरुज्जमा लारी ने कहा कि राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत छह सप्ताह से छह वर्ष के बच्चों का आंगनवाड़ी केन्द्रों पर व छह वर्ष से 19 वर्ष तक के बच्चों का स्कूलों में मोबाइल हेल्थ टीम स्वास्थ्य परीक्षण किया जा रहा है। शिविर का संचालन प्रोजेक्ट मैनेजर डॉ. मोहम्मद आमीन खान ने की। शिविर में डायरेक्टर डॉ. रितेश पुरवार,डॉ. फाकरून, डॉ. सुहैल खान, डॉ. शिल्पी मिश्रा, डॉ. मनीष सिंह, डॉ. शबीना, डॉ. छाया, डॉ. प्रीति कुमारी, डॉ. आलोक शर्मा और डॉ. विशाल सहित कई लोग शामिल रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




