अपात्रों को दिया पीएम आवास, प्रधान का पॉवर सीज, निलंबित होगा सचिव
Maharajganj News - कैचवर्ड-कार्रवाई मिठौरा क्षेत्र के ग्राम पंचायत हड़खोड़ा में अपात्रों को प्रधानमंत्री आवास देने के मामले में डीएम संतोष कुमार शर्मा ने जिला कृषि अधिक
महराजगंज, निज संवाददाता। मिठौरा क्षेत्र के ग्राम पंचायत हड़खोड़ा में अपात्रों को प्रधानमंत्री आवास देने के मामले में डीएम संतोष कुमार शर्मा ने जिला कृषि अधिकारी की जांच रिपोर्ट के आधार पर ग्राम प्रधान अनीता का अंतिम जांच में दोषमुक्त होने तक प्रशासनिक व वित्तीय अधिकार सीज कर दिया गया है। प्रधान के दोषमुक्त होने तक उनके प्रशासनिक व वित्तीय कार्य का निवर्हन तीन सदस्यीय समिति करेगी। इस समिति के गठन का आदेश अलग से जारी होगा। इस मामले में डीएम ने जिला विकास अधिकारी को ग्राम विकास अधिकारी चंद्रप्रकाश गुप्त को निलंबित करते हुए निलंबन की प्रति डीपीआरओ को उपलब्ध कराने का आदेश दिया है।
मिठौरा क्षेत्र के हड़खोड़ा गांवों में अपात्रों को प्रधानमंत्री आवास आवंटित कर उनको किश्त भुगतान करने के आरोप में शिकायत हुई थी। डीएम ने जांच जिला कृषि अधिकारी को दिया। जिला कृषि अधिकारी ने नौ आवासों की जांच किया। इसमें से सुमन वर्मा, अमरावती, त्रिभुवन व रमनी अपात्र मिले। इन सभी को 1.20 लाख रूपये आवंटित किया गया है। जांच में आरोप की पुष्टि होने के बाद डीआरडीए के परियोजना निदेशक ने बीडीओ मिठौरा को अपात्रों को आवंटित धनराशि की वसूली के लिए पत्र भेजा है। डीएम संतोष कुमार शर्मा ने इस प्रकरण में अंतिम जांच के लिए जिला कृषि अधिकारी शैलेन्द्र प्रताप सिंह व सहायक अभियंता जिला पंचायत सत्येन्द्र श्रीवास्तव को जांच अधिकारी नामित किया है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




