Maharajganj News: अस्वस्थ पति की जमीन का फर्जी बैनामा कराने का आरोप, चार पर केस

हिन्दुस्तान, महाराजगंज
Follow us on Google News
share

Maharajganj News: चौक के ओबरी गांव में मीरा देवी की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी, जमीन हड़पने और धमकी देने का मामला दर्ज किया है। मीरा के पति मानसिक और शारीरिक रूप से अस्वस्थ हैं। आरोपियों ने बिना प्रतिफल के गलत खाता का इस्तेमाल करके फर्जी बैनामा कराया। मामले की जांच चल रही है।

Maharajganj News: अस्वस्थ पति की जमीन का फर्जी बैनामा कराने का आरोप, चार पर केस

Maharajganj News: चौक बाजार। नगर पंचायत चौक के ग्राम ओबरी निवासी मीरा देवी की तहरीर पर चौक पुलिस ने कूटरचित दस्तावेज तैयार कर धोखाधड़ी, जमीन हड़पने और धमकी देने के आरोप में चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। तहरीर में बताया कि उसके पति हरिकेश मानसिक और शारीरिक रूप से अस्वस्थ हैं। गांव के मान सिंह, संतोष गुप्ता, अनिल यादव और चौक टोला कटैया निवासी सुगन्धा ने बिना कोई प्रतिफल दिए गलत खाता का इस्तेमाल कर फर्जी बैनामा करा लिया। थानाध्यक्ष मनीष पटेल ने बताया कि तहरीर के आधार पर चारों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच की जा रही है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsमहाराजगंजMaharajganj News: अस्वस्थ पति की जमीन का फर्जी बैनामा कराने का आरोप, चार पर केस