विदेश भेजने के नाम पर पांच लाख की ठगी का आरोप
Maharajganj News - महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। घुघली थाना क्षेत्र के विशुनपुर गबडुवा निवासी रघुनाथ चौधरी ने भिटौली

महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। घुघली थाना क्षेत्र के विशुनपुर गबडुवा निवासी रघुनाथ चौधरी ने भिटौली निवासी विदेश भेजने वाले एजेंट पर विदेश भेजने के नाम पर पांच लाख रुपये ठगी का आरोप लगाया है। शिकायतकर्ता ने तहरीर में लिखा है कि अप्रैल 2025 में उसने अपने लड़के सत्यवान चौधरी को विदेश भेजने के लिए एजेंट को एक लाख साठ हजार रुपया दिया। अपने लड़के के साथ ही घुघली थाना क्षेत्र के ही पिपरा मुंडेरी निवासी नीरज चौधरी ने उक्त एजेंट को एक लाख सत्तर हजार रुपया दिया जबकि बरगदवा माधोपुर निवासी चंद्रशेखर चौधरी ने एक लाख पैंसठ हजार रुपया दिया। इन तीनों बेरोजगार युवको को उक्त एजेंट ने रूस भेजने के लिए बात किया था, लेकिन उसने धोखे से किर्गिस्तान भेज दिया।बताया
कि वहां पहुंचने के बाद उक्त तीनों लड़के बहुत परेशान हैं। तीनों लड़के बाद में 96, 96 हजार रुपया वहां देकर किसी तरह से काम कर रहे हैं। लड़कों ने बताया कि वहां काफी परेशानी हो रही है। एजेंट के हिसाब से काम नहीं मिला है। इसी बीच लगभग छह माह पहले चंद्रशेखर चौधरी वहां से अपने घर लौट आया। जब वह एजेंट से मिला और अपनी शिकायत की कि आपने धोखे से दूसरे देश क्यों भेज दिया? पहले तो उसने पैसा वापस करने के लिए स्वीकार किया था, लेकिन इधर काफी दिनों से वह पैसा देने में आनाकानी कर रहा है। फोन उठाता भी है तो धमकी देता है। थानाध्यक्ष मदन मोहन मिश्र ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


