विदेश भेजने के नाम पर ठगी के शिकार हुए तीन युवक
Maharajganj News - महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। जिले के विभिन्न क्षेत्रों के तीन युवकों ने एसपी को

महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। जिले के विभिन्न क्षेत्रों के तीन युवकों ने एसपी को शिकायत पत्र देकर एक व्यक्ति पर विदेश भेजने के नाम पर पैसा लेकर ठगी करने का आरोप लगाया है। एसपी ने इसकी जांच कराकर विधिक कार्रवाई का आश्वासन दिया है।भुजौली गांव के शत्रुधन मद्धेशिया, गजरू टोला सिसवा बाजार के अर्जुन कुमार व सबया बिचला टोला के कृष्ण मोहन ने एसपी को शिकायत पत्र दिया है। आरोप लगाया है कि श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले व्यक्ति ने उन्हें रसिया भेजने के नाम पर पैसा लिया है। आरोप लगाया है कि तीनों पीड़ितों ने एक लाख 34 हजार, एक लाख 39 हजार, एक लाख 47 हजार रूपये आरोपित व्यक्ति को दिया।
उसके बाद उसने टिकट और वीजा भी दिया। लेकिन बाद में टिकट कैंसिल करा दिया। उसके बाद फिर टिकट बनवाया लेकिन उसे भी कैंसिल करा दिया। इसी बीच 29 जनवरी को वीजा भी खत्म हो गया। जब आरोपित व्यक्ति पर ठगी करने का शक हुआ तो पैसा वापस करने की मांग की। लेकिन वह न विदेश भेज रहे हैं और न ही पैसा वापस कर रहा है। पैसा मांगने पर फर्जी मुकदमे में फसाने की धमकी भी दे रहा है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


