Maharajganj News: विदेश भेजने के नाम पर लाखों लेने का आरोप, केस दर्ज

हिन्दुस्तान, महाराजगंज
Follow us on Google News
share

Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। कोठीभार थाना क्षेत्र के नहछोरी निवासी अतिउल्लाह ने विदेश भेजने

Maharajganj News: विदेश भेजने के नाम पर लाखों लेने का आरोप, केस दर्ज

Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। कोठीभार थाना क्षेत्र के नहछोरी निवासी अतिउल्लाह ने विदेश भेजने के नाम पर लाखों रुपये लेने और बाद में जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। स्थानीय स्तर पर कार्रवाई नहीं होने पर न्यायालय की शरण लेने के बाद अदालत के आदेश पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।प्रार्थना पत्र के अनुसार करीब एक वर्ष पहले आरोपित सुकुरुल्लाह नामक व्यक्ति उसके संपर्क में आया। उसने विदेश भेजने का काम करने और हेवती चौराहे पर कार्यालय होने की बात कहकर विश्वास में लिया। इसके बाद अलग-अलग तिथियों में बैंक खाते के माध्यम से रकम भेजी गई।

पीड़ित ने लेनदेन से संबंधित कागजात भी साक्ष्य के रूप में प्रस्तुत किए हैं। आरोप है कि मार्च 2026 में सुकुरुल्लाह का कार्यालय बंद हो गया और फोन पर संपर्क भी नहीं हो सका। बेटी की शादी के लिए 15 जुलाई को रकम वापस मांगी गई। आरोप है कि 20 जुलाई को हेवती में मुलाकात के दौरान रुपये मांगने पर जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़ित ने 25 जुलाई को उच्चाधिकारियों से भी शिकायत की, लेकिन कार्रवाई नहीं होने पर न्यायालय पहुंचा। थानाध्यक्ष अखिलेश वर्मा ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर बीएनएस की विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsमहाराजगंजMaharajganj News: विदेश भेजने के नाम पर लाखों लेने का आरोप, केस दर्ज