मूर्ति स्थापना स्थल का विधायक ने किया शिलान्यास

हिन्दुस्तान, महाराजगंज
Follow us on Google News
share

महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। फरेंदा विधायक वीरेंद्र चौधरी ने बृजमनगंज के ग्राम सौरहा में बाबा

मूर्ति स्थापना स्थल का विधायक ने किया शिलान्यास

महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। फरेंदा विधायक वीरेंद्र चौधरी ने बृजमनगंज के ग्राम सौरहा में बाबा साहब डॉ. भीमराव आम्बेडकर की मूर्ति के स्थापना स्थल का शिलान्यास किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आज हमें केवल बाबा साहब के लिखित संविधान की रक्षा के लिए ही नहीं लड़ना है, उनके इतिहास और अतीत की रक्षा के लिए भी लड़ना है। कहा कि भाजपा सरकार बाबा साहब की बात तो करती है लेकिन उनके लिखित संविधान को तार तार करने में कोई कसर भी नहीं छोड़ रही है।उन्होंने कहा आज इस गांव में बाबा साहेब की मूर्ति स्थल के शिलान्यास का मकसद यही है कि जैसे हम बाबा साहब के लिखे संविधान को जन जन तक पहुंचाने का काम कर रहे हैं, वैसे ही गांव गांव बाबा साहब की मूर्ति की स्थापना कर उनके इतिहास और अतीत को भी संरक्षित करने का काम कर रहे हैं।

इस अवसर पर ग्राम प्रधान सहित क्षेत्र के तमाम दलित नेता व गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।