नौजवानों के रोजगार के अवसर छीन रही सरकार

Newswrap हिन्दुस्तान, महाराजगंज
share

Maharajganj News - महराजगंज में इंकलाबी नौजवान सभा का जिला संयोजन समिति का गठन हुआ। राष्ट्रीय महासचिव नीरज कुमार ने कहा कि केंद्र सरकार ने युवाओं के रोजगार के अवसर कम कर दिए हैं और नीट परीक्षा का पेपर लीक सरकार की लापरवाही है। पेपर लीक से युवाओं का भविष्य प्रभावित हुआ है। महेश गुप्ता को जिला संयोजक बनाया गया।

नौजवानों के रोजगार के अवसर छीन रही सरकार

महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। इंकलाबी नौजवान सभा के जिला संयोजन समिति का गठन मारवाड़ी धर्मशाला निचलौल में हुआ। इस दौरान इंकलाबी नौजवान सभा के राष्ट्रीय महासचिव नीरज कुमार मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने नौजवानों के रोजगार के अवसर छीन लिया है। नौजवान प्राइवेट कंपनियों के शोषण के शिकार हो रहे हैं। कहा कि नीट परीक्षा का पेपर लीक होना सरकार की लापरवाही का परिणाम है। इसकी न्यायिक जांच कराई जानी चाहिए। पेपर लीक होने से एनटीए की विश्वसनीयता पर सवाल खड़ा हो रहा है। पेपर लीक करने वालों की गिरफ्तारी की जानी चाहिए। पेपर लीक होने से लाखों नौजवानों के भविष्य के साथ खिलवाड़ हुआ है।इस

दौरान महेश गुप्ता को जिला संयोजक और संजय निषाद, प्रवीण पटेल, पतिराम, मनोज गुप्ता, महेन्द्र, राहुल अग्रहरी, पुष्पा, गिरिजाशंकर, प्रमोद और अरविंद यादव को जिला संयोजन समिति का सदस्य बनाया गया।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।