कोटेदार पर कालाबाजारी का आरोप, मुकदमा दर्ज

Mar 11, 2026 09:14 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, महाराजगंज
share

Maharajganj News - महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। परतावल ब्लाक के ग्राम पंचायत कोटवा में उचित दर दुकान

कोटेदार पर कालाबाजारी का आरोप, मुकदमा दर्ज

महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। परतावल ब्लाक के ग्राम पंचायत कोटवा में उचित दर दुकान से जुड़े खाद्यान्न के गबन और कालाबाजारी का मामला सामने आया है। जांच में स्टॉक के अनुरूप खाद्यान्न न मिलने पर पूर्ति निरीक्षक की तहरीर पर कोटेदार जुगुल किशोर के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।अनियमितताएं पाए जाने पर 18 अगस्त 2025 को कोटेदार को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था, लेकिन उनका स्पष्टीकरण संतोषजनक नहीं पाया गया। इसके बाद 24 जनवरी को उसकी दुकान का अनुबंध निलंबित कर दिया गया और कार्डधारकों को दूसरी दुकान से संबद्ध कर दिया गया। जांच के दौरान 6 मार्च को पूर्ति विभाग की टीम ने कोटवा स्थित गोदाम का निरीक्षण किया, जहां दिसंबर 2025 और जनवरी 2026 का करीब 26.25 कुंतल गेहूं और 39.72 कुंतल चावल स्टॉक में होना चाहिए था, लेकिन गोदाम पूरी तरह खाली मिला।

विभाग के अनुसार खाद्यान्न का कालाबाजारी या दुरुपयोग किया गया है। थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने बताया कि पूर्ति निरीक्षक बृजेश कुमार पाण्डेय की तहरीर पर कोटेदार के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा 3/7 के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।