विभागीय टीम ने आइसक्रीम का तीन नमूना लिया
Maharajganj News - महराजगंज में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने ग्रीष्म ऋतु में शुद्ध आइसक्रीम उपलब्ध कराने के लिए अभियान तेज किया है। विभागीय टीम ने फरेन्दा क्षेत्र में तीन निर्माण इकाइयों का निरीक्षण कर आइसक्रीम के नमूने लिए। टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी हंसराज प्रसाद, हिमांशु जयंत, अंकित सिंह और पवन गौड़ शामिल थे।

महराजगंज, निज संवाददाता। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के प्रभारी आयुक्त केके उपाध्याय के निर्देश पर शुक्रवार को विभागीय टीम ने ग्रीष्म ऋतु में लोगों को शुद्ध आइसक्रीम उपलब्ध कराने का अभियान तेज कर दिया है। इसको लेकर फरेन्दा क्षेत्र में पहुंच कर कई निर्माण इकाइयों का निरीक्षण कर तीन नमूना लिया।विभागीय टीम ने धानी ढाला स्थित एक आइसक्रीम निर्माण इकाई का निरीक्षण कर नमूना संग्रहित किया। इसके बाद दो अन्य आइसक्रीम निर्माण इकाइयों का निरीक्षण कर आइसक्रीम का नमूना संग्रहित किया। टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी हंसराज प्रसाद,हिमांशु जयंत, अंकित सिंह व पवन गौड़ शामिल रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


