खाद्य वस्तुओं के निर्माण इकाइयों से चार नमूना लिया
महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। प्रभारी सहायक आयुक्त केके उपाध्याय के निर्देश पर विभागीय

महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। प्रभारी सहायक आयुक्त केके उपाध्याय के निर्देश पर विभागीय टीम ने नौतनवा क्षेत्र में पहुंच कर खाद्य वस्तुओं के चार निर्माण इकाइयों का निरीक्षण किया। विभागीय टीम में शामिल अधिकारियों ने नौतनवा नगर के मालवीयनगर में पहुंच कर एक निर्माण इकाई का निरीक्षण कर सरसों तेल का नमूना लिया। इसके बाद एक एजेंसी का निरीक्षण कर घी, एक इंटरप्राइजेज का निरीक्षण कर तिल तेल का नमूना तथा एक जनरल स्टोर का निरीक्षण कर घी का नमूना लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा। प्रभारी सहायक आयुक्त केके उपाध्याय ने बताया कि बुधवार की जांच में चार नमूना प्रयोगशाला भेजा गया है।
रिपोर्ट आने के बाद जरूरी कार्रवाई होगी। जांच टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी हंसराज प्रसाद,अंकित सिंह व पवन गौड़ शामिल रहे ।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


