Flood Preparedness Review in Maharajganj DM Santosh Kumar Sharma Inspects Relief Arrangements बाढ़ पूर्व तैयारियों में नहीं होनी चाहिए कोई लापरवाही : डीएम, Maharajganj Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsMaharajganj NewsFlood Preparedness Review in Maharajganj DM Santosh Kumar Sharma Inspects Relief Arrangements

बाढ़ पूर्व तैयारियों में नहीं होनी चाहिए कोई लापरवाही : डीएम

Maharajganj News - महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। बाढ़ की संभावित स्थिति को देखते हुए डीएम संतोष कुमार

Newswrap हिन्दुस्तान, महाराजगंजThu, 11 Sep 2025 12:40 PM
share Share
Follow Us on
बाढ़ पूर्व तैयारियों में नहीं होनी चाहिए कोई लापरवाही : डीएम

महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। बाढ़ की संभावित स्थिति को देखते हुए डीएम संतोष कुमार शर्मा ने तैयारियों की समीक्षा की। तटबंधों का निरीक्षण, बाढ़ चौकियों की स्थापना, राहत शिविरों की व्यवस्था, नाव, नाविक एवं गोताखोरों की उपलब्धता जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विभागवार समीक्षा की गई। कहा कि बाढ़ पूर्व तैयारियों में कोई लापरवाही नहीं होनी चाहिए। उन्होंने सिंचाई विभाग को तटबन्धों का निरीक्षण कर कमजोर स्थानों की मरम्मत तत्काल पूर्ण करने के लिए कहा। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग को बाढ़ चौकियों को सक्रिय रखने, नाव-नाविक व गोताखोरों की उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा राहत सामग्री का अग्रिम भंडारण करने का निर्देश दिया।

उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को मोबाइल मेडिकल यूनिट, एम्बुलेंस, आवश्यक दवाओं और जलजनित रोगों से बचाव की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया। पंचायती राज एवं नगर निकाय विभाग को राहत शिविरों में साफ-सफाई, पेयजल, शौचालय और विद्युत आपूर्ति की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए कहा। लोक निर्माण विभाग को सड़कों की मरम्मत एवं वैकल्पिक मार्गों को बाधा रहित रखने के निर्देश जिलाधिकारी द्वारा दिए गए। विद्युत विभाग को संवेदनशील स्थानों पर विद्युत आपूर्ति व्यवस्था की सुरक्षा की समीक्षा करने और आपूर्ति नियंत्रित करने की कार्ययोजना बनाने और आपूर्ति विभाग को खाद्यान्न एवं ईंधन की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही पशुपालन विभाग को मवेशियों के टीकाकरण एवं पशु राहत शिविर की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए कहा। बैठक में एडीएम , प्रभागीय वनाधिकारी, मुख्य चिकित्साधिकारी, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, जिला पंचायती राज अधिकारी, अधिशासी अभियंता सिंचाई खण्ड-2, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग, अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खण्ड-एक, जिला पूर्ति अधिकारी, जिला आपदा विशेषज्ञ, समस्त उपजिलाधिकारी, तहसीलदार एवं अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।