Maharajganj News: हाई रिस्क गर्भवतियों की जांच में लापरवाही मिली तो होगी कार्रवाई

हिन्दुस्तान, महाराजगंज
share

Maharajganj News: शास्त्रीनगर के स्वास्थ्य सत्र में ड्यू लिस्ट की खामी से व्यवस्था पर सवाल खड़े हुए हैं। लाभार्थियों के नाम अधूरे दर्ज मिले। डिप्टी सीएमओ डॉ. केपी सिंह ने एएनएम और आशा को फटकार लगाते हुए 100% टीकाकरण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। गर्भवती महिलाओं की जांच और परिवार नियोजन की प्रेरणा पर भी जोर दिया गया।

हाई रिस्क गर्भवतियों की जांच में लापरवाही मिली तो होगी कार्रवाई
हाई रिस्क गर्भवतियों की जांच में लापरवाही मिली तो होगी कार्रवाई

Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। शास्त्रीनगर के स्वास्थ्य सत्र में ड्यू लिस्ट की खामी ने व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए। लाभार्थियों के नाम तक अधूरे दर्ज मिले। 10 व 16 वर्ष के बच्चों का पूरा विवरण नहीं मिलने पर डिप्टी सीएमओ/सीएचसी सदर अधीक्षक डॉ. केपी सिंह ने एएनएम व आशा को फटकार लगाई। उन्होंने दो टूक में कहा कि हाई रिस्क गर्भवतियों की जांच व फॉलोअप में ढिलाई अथवा किसी पात्र लाभार्थी के टीकाकरण से छूटने पर जिम्मेदारी तय कर कार्रवाई की जाएगी।

ड्यू लिस्ट की खामियां

डिप्टी सीएमओ/सीएचसी सदर अधीक्षक डॉ. केपी सिंह के निरीक्षण के दौरान ड्यू लिस्ट में 15 बच्चे व पांच गर्भवती महिलाओं के नाम दर्ज मिले। वहीं 10 व 16 वर्ष के बच्चों के नाम पूरे दर्ज नहीं थे। इस पर नाराजगी जताते हुए सूची तत्काल दुरुस्त करने और सभी लाभार्थियों को सत्र पर बुलाकर शत-प्रतिशत टीकाकरण कराने का निर्देश दिया। सत्र का संचालन एएनएम सारिका ने किया। आशा रामदुलारी व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अर्चना पांडेय मौजूद रहीं।

गर्भवती महिलाओं की जांच

उन्होंने निर्देश दिया कि सत्र पर आने वाली प्रत्येक गर्भवती की बीपी, वजन, यूरिन में प्रोटीन, शुगर व हीमोग्लोबिन की जांच अनिवार्य रूप से हो। हाई रिस्क गर्भवतियों का नियमित फॉलोअप करते हुए उनकी निगरानी में कोई ढिलाई नहीं बरती जाए। पात्र दंपतियों को परिवार नियोजन के लिए प्रेरित करने के साथ क्षेत्र के सभी लोगों की आभा आईडी व पात्र परिवारों के आयुष्मान गोल्डन कार्ड बनवाने का निर्देश दिया।

नवजातों की देखभाल

शनिवार को एएनएम को आशा के माध्यम से नवजातों का 42 दिन तक घर-घर भ्रमण कर एचबीएनसी पूरा कराने के निर्देश दिए। वहीं नौ माह से पांच वर्ष तक के क्षेत्र के सभी 76 बच्चों को विटामिन-ए की खुराक पिलाने को कहा गया। निरीक्षण के दौरान ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर सूर्य प्रताप सिंह भी मौजूद रहे।

सामान्य प्रश्न

✦ड्यू लिस्ट में कितने बच्चे और गर्भवती महिलाओं के नाम दर्ज मिले?−
ड्यू लिस्ट में 15 बच्चे व पांच गर्भवती महिलाओं के नाम दर्ज मिले।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsमहाराजगंजMaharajganj News: हाई रिस्क गर्भवतियों की जांच में लापरवाही मिली तो होगी कार्रवाई