ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश महाराजगंजगंभीर मरीजों के लिए पांच एंबुलेंस हड़ताल से बाहर

गंभीर मरीजों के लिए पांच एंबुलेंस हड़ताल से बाहर

महराजगंज। वरिष्ठ संवाददाता एंबुलेंस कर्मियों ने अपने बेमियादी हड़ताल से पांच एंबुलेंस को बाहर...

गंभीर मरीजों के लिए पांच एंबुलेंस हड़ताल से बाहर
हिन्दुस्तान टीम,महाराजगंजWed, 28 Jul 2021 04:41 AM
ऐप पर पढ़ें

महराजगंज। वरिष्ठ संवाददाता

एंबुलेंस कर्मियों ने अपने बेमियादी हड़ताल से पांच एंबुलेंस को बाहर रखा है। इन एंबुलेंस के लिए आने वाली कॉल को तस्दीक किया जा रहा है। बर्न, जहरखुरानी व ट्रामा वाले मरीजों के लिए आने वाले कॉल पर इन पांच एंबुलेंस के कर्मचारी इमरजेंसी सेवाएं दे रहे हैं। कर्मचारियों के अनुसार ऐसा वे नैतिकता व मानवता के कारण कर रहे हैं। आगे भी करते रहेंगे।

महराजगंज जिले में 65 एंबुलेंस मरीजों को अस्पताल पहुंचाते हैं। इनमें 32 एंबुलेंस 102 नंबर व 29 एंबुलेंस 108 नंबर वाले हैं। इसके अलावा एडवांस लाइफ सपोर्ट वाले चार एंबुलेंस रेफर किए गए मरीजों को गोरखपुर या लखनऊ पहुंचाते हैं। आंदोलन के ऐलान के मुताबिक सभी एंबुलेंस को हड़ताल में शामिल करना था, लेकिन पहले दिन सोमवार को कर्मचारियों ने चार एंबुलेंस को हड़ताल से बाहर रखा। पहले दिन गंभीर मरीजों के कॉल को अटेंड किया गया, बशर्ते कॉल बैक कर मरीज की गंभीरता की तस्दीक की गई। दूसरे दिन मंगलवार को संगठन के पदाधिकारियों ने एक और यानी पांच एंबुलेंस को हड़ताल से बाहर रखा। इसके लिए क्षेत्रवार जरूरत के मुताबिक एंबुलेंस छोड़े गए। इस क्रम में जिला अस्पताल में दो, श्यामदेउरवा, नौतनवा व लक्ष्मीपुर में एक-एक एंबुलेंस को इमरजेंसी सेवा के लिए रखा गया।

संगठन के जिलाध्यक्ष अभिषेक चौरिसया का कहना रहा कि बर्न, ट्रामा व जहरखुरानी वाले मरीजों को तत्काल इलाज की जरूरत होती है। ऐसे गंभीर मरीजों के लिए पांच एंबुलेंस की सेवा जारी है। आगे भी कोशिश रहेगी कि गंभीर मरीजों को अस्पताल पहुंचाया जाता रहे। लेकिन अपनी मांगों के पूरा न होने तक बेमियादी हड़ताल जारी रहेगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें