Hindi NewsUttar-pradesh NewsMaharajganj NewsFinancial Irregularities in MNREGA Scheme Block Head and Secretary Issued Notices for 6 1 Lakh Embezzlement
घोटाले में फंसे ग्राम प्रधान, सेक्रेटरी को नोटिस

घोटाले में फंसे ग्राम प्रधान, सेक्रेटरी को नोटिस

संक्षेप:

Maharajganj News - महराजगंज के लक्ष्मीपुर ब्लाक में मनरेगा और केंद्रीय वित्त आयोग के तहत 6 लाख 10 हजार 684 रुपये के गबन की जांच हुई है। डीएम ने प्रधान और पंचायत सचिव को 15 दिन के भीतर स्पष्टीकरण देने का नोटिस जारी किया है। अनियमितताओं में कई विकास कार्यों में गड़बड़ी का आरोप है।

Nov 29, 2025 10:30 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, महाराजगंज
share Share
Follow Us on

महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। मनरेगा व केंद्रीय वित्त आयोग का छह लाख दस हजार 684 रुपये के गबन के मामले में लक्ष्मीपुर ब्लाक के ग्राम बकैनिया हरैया के प्रधान और ग्राम पंचायत सचिव की मुसीबत बढ़ गई है। जांच में वित्तीय अनियमितता की पुष्टि होने पर डीएम संतोष कुमार शर्मा ने प्रधान अखिलेश्वर व ग्राम सचिव को नोटिस जारी कर 15 दिन के अंदर स्पष्टीकरण तलब किया है। स्पष्टीकरण संतोषजनक नहीं होने पर प्रधान को पदच्युत कर दिया जाएगा। गांव के जगत प्रसाद ने डीएम को शिकायत पत्र देकर मनरेगा व केंद्रीय वित्त आयोग की धनराशि में वित्तीय अनियमितता व घोटाला का आरोप लगाया था।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

जिसके क्रम में डीएम ने इसकी जांच पीडी डीआरडीए व अधिशासी अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण से करायी। जांच में प्रधानमंत्री आवास, मनरेगा से पोखरी संुदरीकरण, मिट्टी चकमार्ग, इंटरलाकिंग, पंचायत भवन निर्माण, सामुदायिक शौचालय निर्माण,खडंजा समेत कई कार्यों में अनियमितता सामने आयी। जांच में यह बात सामने आयी कि कई आवास के लाभार्थी पैसा लेकर आवास तो बनावा लिए हैं लेकिन उसमें नहीं रह रहे हैं। वहीं कुछ अपात्रों को भी आवास का लाभ दिया गया है। वहीं मनरेगा में काली स्थान के पास पोखरी सुंदरीकरण मुसहिया पोखरी की खुदाई सुंदरीकरण कार्य, बकैनिया हरैया में बगहवा पोखरी सुंदरीकरण कार्य, प्राथमिक विद्यालय के पास वाली कुटी पोखरी सुंदरीकरण कार्य समेत अनेक कार्यों में अनियमिततता सामने आयी है। इसमें कुल छह लाख दस हजार 684 रूपये की अनियमितता सामने आयी है। इसमें मनरेगा द्वारा कराए गए कार्यों के सापेक्ष 237917रूपये व केंद्रीय, राज्य वित्त आयोग के मद से कराए गए कार्यों के सापेक्ष 372767 रूपये का वित्तीय अनियमितता सामने आई। डीपीआरओ श्रेया मिश्रा ने बताया कि वित्तीय अनियमितता मिलने पर प्रधान व सचिव को नोटिस जारी कर 15 दिन के अंदर स्पष्टीकरण तलब किया गया है। स्पष्टीकरण संतोषजनक नहीं मिलने पर बड़ी कार्रवाई होगी।