Maharajganj News: मृत्यु की दशा में पांच लाख की आर्थिक सहायता मिलेगी
हिन्दुस्तान, महाराजगंज
Maharajganj News: महराजगंज। सहायक निदेशक मत्स्य संजय कुमार ने बताया कि मछली कारोबारियों के परिजनों की समस्याओं

Maharajganj News: महराजगंज। सहायक निदेशक मत्स्य संजय कुमार ने बताया कि मछली कारोबारियों के परिजनों की समस्याओं को देखते हुए मत्स्य विभाग ने मछुआ दुर्घटना बीमा लागू किया है। उन्होंने बताया कि बीमा कराने वाले व्यक्ति की मृत्यु की दशा में पांच लाख की सहायता परिजनों क प्रदान की जाती है। वहीं स्थाई अपंगता पर ढाई लाख व चोट लगने पर कुल 25 हजार की सहायता राशि दी जाती है। मछली कारोबारी कार्यालय में पहुंच कर अपना दस्तावेज जमाकर बीमा करा सकते हैं।

