जनपद में पहली बार मतदान करेंगे 1.13 लाख मतदाता
Maharajganj News - भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर महराजगंज में अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया है। कुल मतदाताओं की संख्या 17,92,128 है, जिसमें 1,13,371 नए मतदाता शामिल हैं। 57,072 मृत मतदाताओं के नाम हटाए गए हैं। एसआईआर अभियान के तहत मतदाता सूची का पुनरीक्षण किया गया है।

महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिला निर्वाचन अधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया है। मृत, शिफ्टेड व अन्य विसंगतियों को दूर करने के बाद जिले में मतदाताओं की संख्या 17,92,128 बताई जा रही है। एसआईआर अभियान के दौरान जिले में 1,13,371 नए मतदाताओं के नाम जोड़े गए हैं। आगामी चुनाव में पहली बार यह अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। उप जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. प्रशांत कुमार ने बताया कि एसआईआर अभियान में जनपद के सभी 2241 मतदेय स्थलों पर मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण का कार्य चला। इसमें 5 ईआरओ, 25 एईआरओ, 124 अतिरिक्त एईआरओ, 211 सुपरवाइजर व 2241 बीएलओ ने कार्य किया।
साथ ही मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के 8109 बूथ लेवल एजेंटों (बीएलए) ने भी इस प्रक्रिया में सहयोग प्रदान किया। सभी के सहयोग से शुद्धीकरण के बाद मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जा चुका है।वोटरलिस्ट में मतदाता बने थे 57 हजार मृत वोटरमतदाता सूची के एसआईआर अभियान में लगभग दो लाख मतदाताओं के नाम कम हुए हैं। इसके पीछे मुख्य कारण मृत व शिफ्टेड मतदाताओं का हटाया जाना है। घर-घर सत्यापन के दौरान जिले में कुल 57,072 मतदाता मृत पाए गए थे। इन सभी के नाम मतदाता सूची से विलोपित किए गए हैं। लंबे समय से यह मतदाता सूची में वोटर बने हुए थे। इसके अलावा एसआईआर अभियान में केवल एक ही स्थान से मतदाता बने रहने की शर्त के चलते 1,30,353 मतदाताओं ने गणना प्रपत्र भरा ही नहीं। सत्यापन में पता चला कि इन मतदाताओं का एक से अधिक स्थानों पर मतदाता सूची में नाम था। एसआईआर में मूल स्थान से ही गणना प्रपत्र जमा किए। विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के दौरान विसंगतियों के चलते 12,680 मतदाताओं के नाम अपमार्जित किया गया। एसआईआर अभियान में मतदाता सूची से जहां करीब दो लाख मतदाता घटे हैं, वहीं 1.13 लाख युवा मतदाता व पात्र नागरिकों को पहली बार वोट देने का अधिकार मिला है।जिले में ऐसे मुकाम की ओर बढ़ा एसआईआर अभियानजिले में एसआईआर अभियान 28 अक्तूबर 2025 को शुरू हुआ था। उस समय मतदाताओं की कुल संख्या 19 लाख 92 हजार 459 थी। एसआईआर के बाद 6 जनवरी 2026 को मतदाता सूची का ड्राफ्ट प्रकाशन हुआ। एसआईआर अभियान के दौरान मृत, अनुपस्थित, स्थायी रूप से शिफ्टेड, पहले से पंजीकृत व अन्य कारणों से अनकलेक्टेबल फार्म वाले कुल 3 लाख 1 हजार 22 मतदाताओं के नाम ड्राफ्ट प्रकाशन में शामिल नहीं किया गया। उनकी अलग से सूची जारी की गई। ड्राफ्ट प्रकाशन में मतदाताओं की कुल संख्या 16 लाख 91 हजार 437 थी। ड्राफ्ट प्रकाशन के बाद मतदाताओं से दावे व आपत्तियां मांगी गई। विसंगतियों के चलते 12,680 मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से अपमार्जित किए गए। बताया जा रहा है कि सुनवाई के बाद भी पुरानी मतदाता सूची से मैपिंग नहीं हो पाने की वजह से इन मतदाताओं के नाम हटाने पड़े। इस अवधि में फार्म-6 के जरिए प्राप्त आवेदनों का सत्यापन व जांच के बाद पात्र 1.13 मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में जोड़े गए।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


