फील्ड ट्रेनरों ने गबड़ुआ में किया डिजिटल जनगणना का अभ्यास

Mar 29, 2026 01:41 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, महाराजगंज
share

Maharajganj News - महराजगंज में 2027 की जनगणना के लिए 90 फील्ड ट्रेनरों का प्रशिक्षण पूरा हुआ। मास्टर ट्रेनरों ने डिजिटल जनगणना की प्रक्रिया का अभ्यास कराया। स्व-गणना 7 से 21 मई तक होगी, जिसमें लोग मोबाइल से जानकारी दे सकेंगे। प्रशिक्षण का उद्देश्य आंकड़ों की गुणवत्ता और शुद्धता सुनिश्चित करना है।

फील्ड ट्रेनरों ने गबड़ुआ में किया डिजिटल जनगणना का अभ्यास

महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। जनगणना 2027 के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय के सभागार में चल रहे 90 फील्ड ट्रेनरों के प्रशिक्षण का तीसरा व अंतिम चरण पूरा हो गया। समीक्षा के बाद फील्ड ट्रेनरों को नगर पालिका परिषद महराजगंज के गबड़ुआ क्षेत्र में मास्टर ट्रेनरों ने भ्रमण कराकर डिजिटल जनगणना की प्रक्रिया का अभ्यास कराया। जिले में स्व-गणना सात मई से 21 मई तक होगी। जनगणना के लिए जनपद में 90 फील्ड ट्रेनरों को चार मास्टर ट्रेनरों ने तीन चरणों में 30-30 की संख्या में प्रशिक्षण दिया। तीसरे चरण का प्रशिक्षण 24, 25 व 28 मार्च को आयोजित हुआ। शनिवार को जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी निरंकार व जिला सूचना विज्ञान अधिकारी मनोज कुमार की उपस्थिति में फील्ड विजिट कराई गई।स्वगणना

के लिए किया गया जागरूकभ्रमण के दौरान ट्रेनरों को घर-घर जाकर मकानों के सूचीकरण और गणना की वास्तविक प्रक्रिया समझाई गई। उन्हें बताया गया कि जनगणना के दौरान परिवार के सदस्यों से किस प्रकार सवाल पूछे जाएंगे। किन बिंदुओं पर विशेष ध्यान देना है। प्राप्त जानकारी को किस तरह सत्यापित करना है। साथ ही स्वगणना के बारे में आमजन को जागरूक करने के तरीके भी समझाए गए। फील्ड ट्रेनरों को मोबाइल ऐप के माध्यम से डाटा एंट्री, सत्यापन व फीडिंग का मौके पर अभ्यास कराया गया। उन्हें यह भी बताया गया कि किसी मकान या परिवार का विवरण दर्ज करते समय त्रुटियों से कैसे बचना है। हर सूचना को निर्धारित प्रारूप में कैसे दर्ज करना है। प्रशिक्षकों ने बताया कि सभी राजस्व ग्रामों व शहरी वार्डों का अनुमानित मकान सूचीकरण ब्लॉक के आधार पर कच्चा व नजरी नक्शा तैयार किया जाएगा। उसी के आधार पर जनगणना होगी। जिला सूचना विज्ञान अधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि प्रशिक्षण का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि जनगणना के दौरान आंकड़ों की गुणवत्ता व शुद्धता बनी रहे।जिला जनगणना अधिकारी/एडीएम डॉ. प्रशांत कुमार ने कहा, फील्ड ट्रेनरों का प्रशिक्षण पूरा करा लिया गया है। अब अगले चरण में प्रगणकों व सुपरवाइजरों का बैच बनाकर उनका प्रशिक्षण कराया जाएगा। जिससे जनगणना का कार्य समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण व बिना किसी त्रुटि के संपन्न हो सके। स्व-गणना 7 मई से 21 मई तक होगी। लोग मोबाइल से जानकारी दे सकेंगे।

Voice of UP 🎤: यूपी का सबसे बड़ा Talent Contest— Register करो, talent दिखाओ ✨ Download App
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।