निचलौल के कुड़िया मंदिर के पास एक शावक के साथ दिखे दो तेंदुए

Jan 21, 2026 01:56 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, महाराजगंज
share Share
Follow Us on

Maharajganj News - निचलौल के कुड़िया मंदिर के पास मंगलवार शाम को शावक के साथ दो तेंदुए दिखाई दिए। राहगीर और ग्रामीण भयभीत हो गए और रास्ता बदलकर घर लौट गए। ग्रामीणों ने तेंदुओं की तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की। वन विभाग ने रात में जंगल में न जाने की सलाह दी है और सतर्क रहने को कहा है।

निचलौल के कुड़िया मंदिर के पास एक शावक के साथ दिखे दो तेंदुए

निचलौल, हिन्दुस्तान संवाद। सोहगीबरवां वन्य जीव प्रभाग के निचलौल रेंज के जंगल में कुड़िया मंदिर के पास मुख्य सड़क पर मंगलवार की शाम को शावक के साथ दो तेंदुएं दिखने से दहशत बन गया। तेंदुए को देखने के बाद राहगीर और ग्रामीण भयभीत हो गए। राहगीर रास्ता बदलकर अपने घरों को पहुंचे। निचलौल क्षेत्र के ग्राम बजहा उर्फ अहिरौली निवासी विपिन सिंह शाम छह बजे अपने एक साथी के साथ कुड़िया मंदिर होते हुए घर जा रहे थे। अभी वह जंगल के बीच में पहुंचे थे कि कुड़िया मंदिर से पहले दो तेंदुए अपने एक शावक के साथ मुख्य सड़क पर बैठे हुए थे।

बाइक की रोशनी देखकर तेंदुए रुक गए। दो तेंदुए और शावक को एक साथ देखकर राहगीर डर गए और वापस जाकर दूसरे रास्ते से घरों को गए। लगातार तेंदुओं को देखने से जंगल के किनारे गांवों के लोग डरे हुए हैं। देखे गए तेंदुए का फोटो सोशल मीडिया पर ग्रामीणों ने वायरल कर दिया है। रेंजर निचलौल सुनील राव ने बताया कि रात के समय जंगल के रास्ते जाने से ग्रामीणों को बचने की सलाह दी गई है। सभी सतर्क रहें। रात के समय झुंड बना कर रहें। तेंदुए के आने की सूचना वन विभाग को अवश्य दें।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।