Maharajganj News: कबाड़ की दुकान में निकला विशाल कोबरा, रेस्क्यू किया गया
हिन्दुस्तान, महाराजगंज
Maharajganj News: महराजगंज के मिठौरा क्षेत्र में नंदाभार चौराहा पर एक कबाड़ की दुकान में विशाल कोबरा सांप निकलने से हड़कंप मच गया। सांप को देखकर काम कर रहे लोग डर गए और बाहर भाग गए। सूचना पर रेस्क्यू टीम ने सावधानी से कोबरा को पकड़कर जंगल में छोड़ दिया।
कबाड़ की दुकान में निकला विशाल कोबरा, रेस्क्यू किया गया
Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। मिठौरा क्षेत्र के नंदाभार चौराहा स्थित एक कबाड़ की दुकान में विशाल कोबरा सांप निकलने से हड़कंप मच गया। कबाड़ की छंटाई के दौरान सांप दिखाई देते ही दुकान में काम कर रहे लोग बाहर निकल आए और शोर मचाने लगे। शोर सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर जुट गए। इसका रेस्क्यू किया गया। नंदाभार निवासी मनोज पांडेय की कबाड़ की दुकान में मजदूर कबाड़ की छंटाई कर रहा था। इसी दौरान कबाड़ के बीच विशाल कोबरा दिखाई दिया। सांप देखकर कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई। इसकी सूचना रेस्क्यू टीम को दी गई। मौके पर पहुंचे रेस्क्यू टीम के रामबचन सहानी ने सावधानी पूर्वक कोबरा को सुरक्षित पकड़ लिया।
रेस्क्यू के बाद कोबरा को दक्षिणी चौक रेंज के जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया गया।

