खाद लेने गया पिता, घर से लापता हो गई बेटी

May 06, 2026 09:09 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, महाराजगंज
share

Maharajganj News - महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के एक गांव से एक युवती के

खाद लेने गया पिता, घर से लापता हो गई बेटी

महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के एक गांव से एक युवती के अचानक लापता होने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि घटना उस समय की है जब युवती का पिता पास के चौराहे पर खेत के लिए खाद लेने गया हुआ था। इसी बीच घर में अकेली मौजूद बेटी रहस्यमय परिस्थितियों में गायब हो गई।युवती के पिता ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि जब वह खाद लेकर वापस घर लौटा तो बेटी घर पर नहीं मिली। पहले तो उसने आसपास के रिश्तेदारों और पड़ोसियों के यहां तलाश की, लेकिन कहीं कोई सुराग नहीं मिला।

धीरे-धीरे मामला पूरे गांव में फैल गया और ग्रामीणों ने भी अपने स्तर पर खोजबीन शुरू कर दी। लेकिन युवती का कोई पता नहीं चल सका। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वे किसी अनहोनी की आशंका जता रहे हैं। वहीं, गांव में तरह-तरह की चर्चाएं भी शुरू हो गई हैं। थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

Voice of UP 🎤: यूपी का सबसे बड़ा Talent Contest— Register करो, talent दिखाओ ✨ Download App
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।