दुष्कर्म के आरोपित पिता को गिरफ्तार कर कोर्ट ले गई पुलिस
Maharajganj News - कोल्हुई थाना क्षेत्र में एक नाबालिग ने अपने पिता पर दुष्कर्म का आरोप लगाया। मामले की सुनवाई में पिता कोर्ट में उपस्थित नहीं हुआ, जिसके बाद न्यायालय ने गैर जमानती वारंट जारी किया। कोल्हुई पुलिस ने आदेश...

कोल्हुई, हिन्दुस्तान संवाद। कोल्हुई थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग के साथ दुष्कर्म के आरोपित पिता को कोल्हुई पुलिस गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने ले गई। कोर्ट में मामले की सुनवाई के दौरान आरोपित पिता हाजिर नहीं हो रहा था। न्यायालय के कड़ा रुख अपनाते हुए गैर जमानती वारंट जारी किया। कोल्हुई पुलिस न्यायालय के आदेश का अनुपालन कराते हुए आरोपित पिता को गिरफ्तार को कोर्ट में ले गई। यह घटना नौ माह पुरानी है। थाना क्षेत्र के एक गांव की नाबालिग ने अपने पिता पर दुष्कर्म करने का गंभीर आरोप लगाते हुए कोल्हुई थाना में शिकायत दर्ज कराई थी।
कोल्हुई पुलिस तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर विवेचना के बाद आरोप पत्र न्यायालय भेज चुकी है। आरोप है कि केस की सुनवाई के दौरान आरोपित पिता कोर्ट में हाजिर नहीं हो रहा था। इस मामले में कोल्हुई थाना के प्रभारी निरीक्षक गौरव कन्नौजिया ने बताया कि नाबालिग के साथ दुष्कर्म का आरोपित पिता कोर्ट में हाजिर नहीं हो रहा था। उसके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी हुआ था। कोर्ट के आदेश का अनुपालन कराते हुए आरोपित को गिरफ्तार कर न्यायालय चालान कर दिया गया।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




