परतावल चौक पर भीषण हादसा, ट्राला चालक की मौत

Apr 10, 2026 09:14 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, महाराजगंज
share

Maharajganj News - महराजगंज में गुरुवार रात 1:50 बजे भीषण सड़क हादसा हुआ। गोरखपुर से महराजगंज की ओर जा रहे डंफर और ट्राले की आमने-सामने टक्कर में ट्राला चालक की मौत हो गई। हादसे के बाद डंफर चालक फरार हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान कराने का प्रयास शुरू किया है।

परतावल चौक पर भीषण हादसा, ट्राला चालक की मौत

महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम महराजगंज -गोरखपुर रॉड स्थित परतावल मुख्य चौक पर गुरुवार की रात करीब 1:50 बजे भीषण सड़क हादसा हो गया। गोरखपुर से महराजगंज की ओर जा रहा गिट्टी लदा डंफर और कप्तानगंज रोड से फार्च्यून लदे ट्राला की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्राला चालक की मौत हो गई। हादसे के बाद गिट्टी लदा डंफर अनियंत्रित होकर पास के मकान में जा फंसा।घटना के बाद डंफर चालक मौके से फरार हो गया।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान कराने का प्रयास शुरू कर दिया है। परतावल चौकी प्रभारी अमित सिंह ने बताया कि ट्राला में लदी फार्च्यून गाड़ियां बहराइच जिले भेजी जा रही थी।

मृतक चालक की पहचान के लिए ट्राला मालिक से संपर्क किया जा रहा है और परिजनों को सूचना भिजवाई जा रही है।पुलिस मामले की जांच में जुटी है और फरार डंफर चालक की तलाश की जा रही है।

Voice of UP 🎤: यूपी का सबसे बड़ा Talent Contest— Register करो, talent दिखाओ ✨ Download App
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।