Hindi NewsUttar-pradesh NewsMaharajganj NewsFatal Road Accident in Maharajganj Biker Killed Passenger Injured
सड़क हादसे में जीजा की मौत, साला गंभीर

सड़क हादसे में जीजा की मौत, साला गंभीर

संक्षेप: Maharajganj News - महराजगंज के पनियरा थाना क्षेत्र में एक बड़ा सड़क हादसा हुआ, जिसमें बाइक सवार संतोष सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में उसके साले सुमित सिंह को गंभीर चोटें आई हैं। टक्कर मारने वाला वाहन चालक फरार हो गया। संतोष के दो बच्चे हैं और वह अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था।

Sat, 1 Nov 2025 12:17 PMNewswrap हिन्दुस्तान, महाराजगंज
share Share
Follow Us on

महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। पनियरा थाना क्षेत्र के बभनौली-भटहट मार्ग पर शुक्रवार की रात एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। किसी वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार संतोष सिंह (38) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके साले सुमित सिंह को गंभीर चोटें लगी हैं। वहीं हादसे के बाद टक्कर मारने वाला वाहन चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया। दोनों देर तक मौके पर पड़े रहे। पनियरा थाना क्षेत्र के बैजूडहरा निवासी संतोष सिंह पुत्र रामबेलास सिंह के दो बच्चे हैं। वह अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। बताया जा रहा है कि शुक्रवार की रात वह अपने साले सुमित सिंह को बाइक से गोरखपुर रेलवे स्टेशन छोड़ने के लिए जा रहा था।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

बभनौली-भटहट मार्ग पर जंगल के पास किसी वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। इस हादसे में संतोष सिंह व सुमित सिंह दोनों गंभीर रूप से घायल होकर वहीं सड़क पर तड़पने लगे। हादसे की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और दोनों को तत्काल गोरखपुर मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। मेडिकल कालेज में डॉक्टरों ने संतोष सिंह को मृत घोषित कर दिया। वहीं सुमित सिंह का गोरखपुर के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। इस हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। पनियरा थानाध्यक्ष आशीष कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।