Maharajganj News: स्विच ऑफ करते समय करंट की चपेट में आने से शख्स की मौत, कोहराम
Maharajganj News: महराजगंज में एक शख्स घर में बल्ब का स्विच ऑफ करते समय करंट की चपेट में आ गया। घरवालों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन उसकी मौत हो गई। जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पत्नी और बेटे पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। घर में बल्ब का स्विच ऑफ समय एक शख्स करंट की चपेट में आ गया। घरवाले उसे जब तक बोर्ड से अलग करते तब तक उसकी मौत हो गई। आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम में बाद शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। घर की मुखिया की मौत से पत्नी और बेटे का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। परिवार के ऊपर रोजी-रोटी का संकट हो गया है। सदर कोतवाली क्षेत्र के करमहा निवासी सुखसागर कारपेंटर थे। बढ़ईगिरी से ही घर की रोजी-रोटी चलती थी। सोमवार की दोपहर में घर में बल्ब जलता देख उसे बुझाने के लिए स्विच ऑफ करने लगे।
स्विच ऑफ करते समय बोर्ड में दौड़ रही करंट की चपेट में आ गए। बोर्ड में पति सुखसागर को चिपका देख पत्नी बिंदू उन्हें छुड़ाने लगी। करंट की झटके से बिंदू भी जमीन पर गिर गई। पति के शरीर में कोई हरकत नहीं देख पत्नी बिंदू चिल्लाने लगी। घर के बाहर खेत में काम कर रहे बेटा कमलेश और पुत्रवधू मौके पर पहुंचे। प्रधान अमरजीत साहनी लोगों के सहयोग से सुखसागर को लेकर जिला अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर पहुंचे। लेकिन डॉक्टरों ने सुखसागर को मृत घोषित कर दिया。
पति की मौत से सदमे में पत्नी
पति सुखसागर की मौत की जानकारी होते ही पत्नी बिंदू बदहवास हो गई। ट्रॉमा सेंटर में दहाड़े मारकर रोने लगी। वह ट्रॉमा सेंटर में ही रह-रहकर बेहोश हो जा रही थी।


