सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत
Maharajganj News - महराजगंज के घुघली-शिकारपुर मार्ग पर शनिवार को दो बाइकों की भिड़ंत में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें से राजकुमार की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां राजकुमार का अंतिम संस्कार किया गया। परिवार में शोक की लहर।
महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। घुघली-शिकारपुर मार्ग के कफवा मोड़ के समीप शनिवार को दो बाइकों की सीधी भिड़ंत में दोनों बाइकों पर सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इनमें से एक युवक की इलाज के दौरान शनिवार की देर रात जिला अस्पताल में मौत हो गई।इस सड़क हादसे में एक बाइक पर सवार बसंतपुर निवासी दो युवक बबलू एवं संदीप तथा दूसरे बाइक पर सवार पिपरिया निवासी राजकुमार व संदेश बुरी तरह घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची तथा सभी घायलों को स्थानीय लोगों के सहयोग से सामुदायिक स्वास्थ केंद्र घुघली पहुंचाया। सभी का प्राथमिक इलाज करने के बाद डॉक्टर ने उनकी गंभीर हालत देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया था।
इलाज के दौरान जिला अस्पताल में राजकुमार की रात को मौत हो गई। राजकुमार का शव गांव आते ही कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया था। शव का अंतिम संस्कार घुघली के बैकुंठी श्मसान घाट पर कर दिया गया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


