खाद की समस्या को लेकर जूझ रहे हैं किसान

Newswrap हिन्दुस्तान, महाराजगंज
share

Maharajganj News - महराजगंज के किसान धान की रोपाई के लिए डीएपी और यूरिया की कमी से जूझ रहे हैं। खाद की खरीदारी के लिए किसानों को लंबी लाइनों में खड़ा होना पड़ रहा है। नगर के इफको केन्द्र पर खाद की कमी है। सरकार ने एनपीके खाद की कीमतें बढ़ा दी हैं, जिससे किसान उसे नहीं खरीदना चाहते।

खाद की समस्या को लेकर जूझ रहे हैं किसान

महराजगंज, निज संवाददाता। धान की रोपाई में किसानों को डीएपी, यूरिया की जरूरत है। इसके बाद भी किसानों को डीएपी, यूरिया के लिए दौड़ लगानी पड़ रही है। किसान एक बोरी खाद के लिए पूरा दिन लाइन लगाने को मजबूर हैं। नगर के इफको केंद्र पर दो दिन से खाद नहीं है। खाद आते ही खत्म हो जा रही है।

खाद की खरीदारी के लिए अनिवार्य रजिस्ट्रेशन

कृषि विभाग ने इस बार खाद की खरीदारी में फार्मर रजिस्ट्री को अनिवार्य कर दिया है। इसके अलावा खाद की खरीदारी में प्रति हेक्टेयर खाद की मात्रा भी तय कर दिया गया है। इतना होने के बाद भी किसानों को समय पर खाद नहीं मिल पा रही है। नगर के इफको सेन्टर पर खाद मिलने की जानकारी मिलने पर एक बोरी खाद प्राप्त करने के लिए सुबह आठ बजे ही किसानों की लंबी लाइन खड़ी हो जा रही है। महराजगंज इफको केन्द्र के प्रभारी आदित्य पांडेय ने बताया कि केन्द्र को पर्याप्त मात्रा में खाद नहीं मिल पा रही है। सीमित मात्रा में खाद मिल रही है, जिसके आधार पर वितरण किया जा रहा है।

Voice of UP

एनपीके खाद का बढ़ता खर्च

वर्तमान समय में एनपीके खाद की कीमत डीएपी की कीमत से अधिक हो गई है। सरकार द्वारा एनपीके (20:20:0:13) की कीमत 1400 और एनपीके (12:32:16) 1850 रुपये निर्धारित किया गया है। ऐसे में अधिकतर किसान एनपीके खाद खरीदना नहीं चाहते हैं। यही वजह है कि सेन्टर पर डीएपी खाद आने की सूचना पर किसानों की भीड़ लग जा रही है।

सामान्य प्रश्न

किसान डीएपी और यूरिया के लिए क्यों परेशान हैं?
किसान धान की रोपाई के लिए डीएपी और यूरिया की जरूरत है, लेकिन खाद की कमी के कारण उन्हें लंबी लाइनों में खड़ा होना पड़ रहा है।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।