कृषि रक्षा इकाई पनियरा के बाहर मूंगफली बीज पकड़ा गया
Maharajganj News - महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। पनियरा ब्लाक स्थित कृषि रक्षा इकाई से एक
महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। पनियरा ब्लाक स्थित कृषि रक्षा इकाई से एक ट्रैक्टर-ट्राली पर लाद कर भेजी जा रही 17 बोरी मूंगफली के बीज को लोगों ने पकड़ लिया है। हियुवा के पूर्व जिला संयोजक सतीश सिंह ने इसका वीडियो और फोटो बनाकर उच्चाधिकारियों को सूचित किया। इस दौरान मौके पर अफरा-तफरी मच गई। कुछ ही देर में मौके पर कुछ क्षेत्रीय लोगों की भीड़ लग गई। मौजूद लोगों ने कहा कि उक्त केन्द्र पर किसानों को सिर्फ परेशान किया जाता है। किसानों को बीज देने में आनाकानी की जाती है। लोगों का आरोप है कि बीज को बेंचने के लिए भेजा जा रहा था।
इस मामले में कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। ब्लाक में स्थित कृषि रक्षा इकाई पर ट्रैक्टर-ट्राली खड़ी करवाकर उसमें किसानों को बांटने के लिए सरकार की ओर से आए मूंगफली के बीज को लोड कराया जा रहा था। इसी बीच हियुवा के पूर्व जिला संयोजक सतीश सिंह को इस मामले की भनक लग गयी। वह मौके पर पहुंच कर गाड़ी को पकड़ लिया। उसका वीडियो बनाकर उच्चाधिकारियों को सूचना दी। इस बाबत केन्द्र प्रभारी से पक्ष लेने की कोशिश की गई तो उनका बस यही कहना रहा कि गलती तो हो गई है। दुबारा ऐसा नहीं होगा। वहीं, जिला कृषि अधिकारी शैलेन्द्र सिंह ने बताया कि मामले की जांच कर कड़ी कार्रवाई होगी।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




