Farmers Protest Against Illegal Fertilizer Distribution in Maharajganj गोदाम में उतरने की जगह ट्राली पर लद रही थी खाद, सचिव सस्पेंड , Maharajganj Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsMaharajganj NewsFarmers Protest Against Illegal Fertilizer Distribution in Maharajganj

गोदाम में उतरने की जगह ट्राली पर लद रही थी खाद, सचिव सस्पेंड

Maharajganj News - महराजगंज के ठूठीबारी में गड़ौरा साधन सहकारी समिति में गुरुवार को हंगामा हुआ। ट्रक से लाई गई खाद सीधे ट्रैक्टर-ट्रॉली में लोड की जा रही थी, जिसे ग्रामीणों ने रोका। सचिव की गैर-मौजूदगी में खाद वितरण पर...

Newswrap हिन्दुस्तान, महाराजगंजFri, 29 Aug 2025 09:53 AM
share Share
Follow Us on
गोदाम में उतरने की जगह ट्राली पर लद रही थी खाद, सचिव सस्पेंड

महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र के गड़ौरा साधन सहकारी समिति में गुरुवार को हंगामा हो गया। समिति में ट्रक से लाए गए खाद को गोदाम में डंप करने के बजाय सीधे ट्रैक्टर-ट्रॉली पर लादा जा रहा था। इसी दौरान किसानों को संदेह होने पर ट्रैक्टर को रोककर पूछताछ की। आरोप है कि बिना सचिव की मौजूदगी और बिना किसी अधिकृत अनुमति के खाद की बोरियां निकाली जा रही थीं। ग्रामीणों ने ट्रैक्टर-ट्रॉली समेत खाद की खेप को ठूठीबारी पुलिस के हवाले कर दिया। इस मामले में समिति के सचिव को सस्पेंड कर एफआईआर दर्ज कराने का निर्देश दिया गया है।

गुरुवार को समिति पर आई खाद को गोदाम में रखे जाने की जगह ट्राली पर लादा जा रहा था। ग्रामीण मुगले आलम, सुभाष, अनिल कुमार, रमेश कुमार, जगदीश, कैलाश, हरिश्चंद्र, धीरेन्द्र कुमार, महंत, गोपाल, राजकुमार का कहना है कि खाद को अवैध तरीके से बाहर निकाला जा रहा था। इन लोगों ने बताया कि यहां सचिव के रूप में विक्की यादव नियुक्त हैं। उनके सहयोगी के रूप में किशुनपुर निवासी जितेंद्र पटेल कार्यरत हैं। नियम के अनुसार खाद गोदाम में जमा कर किसानों को रसीद के आधार पर वितरण किया जाता है। लेकिन समिति पर ट्रक से आई खाद को सीधे ट्रॉली पर लोड किया जा रहा था। प्रभारी कोतवाल महेंद्र मिश्रा ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना पर खाद लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली को कोतवाली लाया गया है। घटना की जानकारी को आपरेटिव के अधिकारियों को दे दी गई है। बोले एआर घटना की सूचना पर एडीओ को आपरेटिव साकेत पटेल को मौके पर भेजा गया। सचिव की गैर मौजूदगी में गोदाम की चाबी अपने सहयोगी को देना अपराध है। इसके लिए सचिव विक्की यादव को सस्पेंड कर दिया गया है। बिना रोस्टर अनुमति के खाद बांटने लेकर संबंधित लोगों पर एफआईआर दर्ज कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। - सुनील कुमार गुप्ता, एआर को आपरेटिव

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।