Hindi NewsUttar-pradesh NewsMaharajganj NewsFarmers Face Urea Fertilizer Shortage Issues in Maharajganj Amid Cold Weather
खाद के लिए सुबह ही केंद्र पर पहुंच जा रहे किसान

खाद के लिए सुबह ही केंद्र पर पहुंच जा रहे किसान

संक्षेप:

Maharajganj News - महराजगंज में गेहूं की पहली सिंचाई के बाद किसानों को यूरिया खाद की परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। महिला किसान भी ठंड में यूरिया खरीदने के लिए इफको केंद्र पर पहुंच रही हैं। जिला प्रशासन ने खाद वितरण के लिए टोकन प्रणाली लागू की है, जबकि दुकानदारों को ओवर रेटिंग पर रोक लगाने के लिए गाइडलाइन दी गई है।

Dec 25, 2025 01:03 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, महाराजगंज
share Share
Follow Us on

महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। गेहूं की खेती में पहली सिंचाई के बाद यूरिया खाद को लेकर किसानों की परेशान फिर बढ़ने लगी है। यूरिया खाद के लिए सुबह ही केंद्र पर किसान पहुंच जा रहे हैं। इसमें महिला किसानों की संख्या भी कम नहीं है। महिलाएं भीषण ठंड में घर का काम छोड़ कर यूरिया खाद को लेकर इफको केन्द्र पर बैठने को मजबूर हैं। जिला प्रशासन द्वारा इस बार खाद वितरण में किसानों को टोकन लेकर खाद लेने का निर्देश जारी किया गया है। वहीं दूसरी तरफ साधन सहकारी समितियों पर सदस्यता ग्रहण करने वाले किसानों को ही खाद दिया जा रहा है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

नगर के इफको सेन्टर पर एक बोरी खाद प्राप्त करने के लिए सुबह आठ बजे ही किसान जुट जा रहे हैं। चिऊरहा में खाद को लेकर सुबह में पहुंचे संतोष पांडेय ने बताया कि परेशानी को देखते हुए अधिकता किसान पहले ही यूरिया खरीद कर रख लेना चाहते हैं। महराजगंज इफको केन्द्र के प्रभारी आदित्य पांडेय ने बताया कि केन्द्र को पर्याप्त मात्रा में यूरिया खाद मिल रहे हैं। वर्तमान में यूरिया की कोई किल्लत नहीं है। जिले में यूरिया की कोई किल्लत नहीं है। खाद की ओवर रेटिंग पर रोक लगाने के लिए लाइसेंसी दुकानदारों के लिए गाइड लाइन जारी किया गया है। ऐसे में लाइसेंसी दुकानदारों को गाइड लाइन का पालन करते हुए ही खाद बेचना होगा। किसानों को भी अधिक मूल्य देकर खाद नहीं खरीदना चाहिए। शैलेन्द्र प्रताप सिंह-जिला कृषि अधिकारी