अचानक धान खरीद बंद, फिंगर सत्यापन ठप होने से किसानों का भुगतान अटका

Feb 14, 2026 12:53 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, महाराजगंज
share

Maharajganj News - महराजगंज में 11 फरवरी से धान खरीद प्रक्रिया अचानक रुक गई है, जिससे किसानों का भुगतान अटक गया है। मशीन में कांटा बंद होने से खरीद केंद्रों पर काम ठप हो गया है। जिलाध्यक्ष शिवमंगल गुप्ता के नेतृत्व में समस्या समाधान के लिए जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया है।

अचानक धान खरीद बंद, फिंगर सत्यापन ठप होने से किसानों का भुगतान अटका

महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। जिले में धान क्रय सत्र 2025-26 के दौरान 11 फरवरी से अचानक खरीद प्रक्रिया ठप होने व फिंगर सत्यापन बंद पड़ने से किसानों का भुगतान अटक गया है। 28 फरवरी तक निर्धारित अवधि के बावजूद मशीन में कांटा बंद के संदेश से क्रय केंद्रों पर काम रुक गया, जिससे किसानों को दिक्कत हो रही है। उप्र संयुक्त सहकारी समिति कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष शिवमंगल गुप्ता के नेतुत्व में साधन सहकारी समिति चिउरहा पर बैठक की गई। इसके बाद जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर समस्या निराकरण कराने की मांग की गई। जिलाध्यक्ष शिवमंगल गुप्ता ने कहा कि शासन द्वारा निर्धारित धान क्रय नीति के अनुसार 1 नवंबर 2025 से 28 फरवरी 2026 तक किसानों से धान खरीद की जानी थी।

निर्धारित अवधि के बावजूद 11 फरवरी से अचानक मशीन में कांटा बंद होने का संदेश प्रदर्शित होने लगा, जिससे क्रय केंद्रों पर खरीद प्रक्रिया ठप हो गई। बिना किसी पूर्व सूचना के इस कार्रवाई से किसान व क्रय केंद्रों के कर्मचारी दोनों असमंजस की स्थिति में हैं। उन्होंने कहा बीते एक फरवरी तक जिन किसानों का धान खरीदा जा चुका है, उनका फिंगर सत्यापन नहीं हो पा रहा है। फिंगर नहीं लग पाने के कारण भुगतान प्रक्रिया अटक गई है, जिससे किसानों को आर्थिक दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई किसान अपनी उपज का मूल्य मिलने की प्रतीक्षा में हैं और बैंक खातों में धनराशि नहीं पहुंचने से खेती-बाड़ी के अगले कार्य प्रभावित हो रहे हैं। सचिवों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर तत्काल तकनीकी समस्या का समाधान कर फिंगर सत्यापन की व्यवस्था बहाल कराए जाने की मांग की। उन्होंने कहा कि खरीदे गए धान का भुगतान शीघ्र सुनिश्चित कराया जाए। यदि समय रहते समस्या का समाधान नहीं हुआ तो किसानों में आक्रोश बढ़ सकता है। इस दौरान मधुसूदन पटेल, राकेश यादव, कनक मिश्रा, सुधाकर मिश्रा, संजय पाण्डेय, रामानुज गुप्ता, मनोज गुप्ता, बंका सिंह, रमेश यादव, विनोद प्रजापति, व्यासमुनी गुप्ता अजय मिश्रा आदि सचिव मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।