
फसल नुकसान पर रहें अलर्ट, नुकसान होने पर 72 घंटे में दें सूचना
Maharajganj News - महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। इस साल प्रधानमंत्री फसल बीमा को लेकर किसानों के सहयोग से
महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। इस साल प्रधानमंत्री फसल बीमा को लेकर किसानों के सहयोग से बैंकों ने ठीक-ठाक बीमा कंपनी में प्रीमियम जमा किया है। लेकिन व्यक्तिगत रुप से किसानों की फसलों को नुकसान हुआ, तो बीमा कंपनी किसानों को इस बार भी भगवान भरोसे छोड़ देगी। ऐसे में फसल बीमा कराए करीब 25 हजार किसान अभी से अलर्ट रहें। नुकसान होने पर किसानों द्वारा बीमा कंपनी को तत्काल सूचित किया जाए। खरीफ सीजन में 90884 किसानों ने धान, मूंगफली आदि फसलों पर किसान क्रेडिट कार्ड से ऋण लिया है। ऐसे में हर साल की तरह इस बार भी केन्द्र सरकार ने किसानों को अपने फसलों का बीमा कराने के लिए निर्देश जारी किए गए थे।

इसके बाद बैंकों को प्रीमियम काट कर डाटा अपलोड कर दिया। बैंकों ने इस साल किसानों को जागरुक करके पीएम फसल बीमा योजना में करीब सवा करोड़ प्रीमियम जमा किया है। पर अत्यधिक बारिश व तेज हवाओं के कारण फसलों के नुकसान लेकर किसान अभी से सचेत रहें। जिले में फसलों के नुकसान होने की आशंका अभी भी अधिक है। व्यक्तिगत नुकसान होने पर थोड़ी सी लापरवाही बरती गई तो बीमा कंपनी से किसानों को फूटी-कौड़ी तक नहीं मिलेगी।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


