गोली से संदिग्ध परिस्थिति में घायल गोरखपुर में भर्ती, परिजन साधे चुप्पी
Maharajganj News - पुरन्दरपुर के रानीपुर मछरियहवा गांव में किसान फसल की रखवाली करते समय संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से घायल हो गया। उसे गोरखपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस घटना की पुष्टि कर...

पुरन्दरपुर/महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। पुरन्दरपुर थाना क्षेत्र के रानीपुर मछरियहवा गांव में खेत में फसल की रखवाली के दौरान संदिग्ध परिस्थिति में गोली लगने से घायल किसान गोरखपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती है। वहां उसका इलाज चल रहा है। इस मामले में पुलिस गोली लगने की घटना की पुष्टि पुलिस कर रही है, लेकिन यह कोई नहीं बता पा रहा है कि किस वजह से किसान को गोली लगी है? घायल किसान के बेटे का कहना है कि वह पिता का इलाज कराने में व्यस्त है। घटना का कारण बताने से स्पष्ट मना कर दिया।
किसान को गोली लगने की घटना शुक्रवार की रात की बताई जा रही है। बताया जाता है कि वह फसल की रखवाली के लिए खेत में बनाए मचान पर था। रात में मचान से नीचे उतरा, उसी दौरान पैर में गोली लगने से घायल हो गया। रात में ही कुछ लोगों ने उसे इलाज के लिए गोरखपुर ले जाकर एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
इस घटना से क्षेत्र में सनसनी है। आरोप है कि किसी वन कर्मी के असलहे से निकली गोली से वह घायल गया। प्रकरण को लेकर पुरन्दरपुर पुलिस का कहना है घटना को लेकर कोई शिकायत नहीं मिली है। वन विभाग के अधिकारी स्पष्ट रूप से कुछ बताने से परहेज कर रहे हैं।
एसपी सोमेन्द्र मीना ने बताया कि एक व्यक्ति को गोली लगने की सूचना है, पर अभी तक तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर जांच पड़ताल के बाद ही स्पष्ट रूप से कुछ बताया जा सकता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।