सेंट जोसेफ स्कूल में 12वीं के विद्यार्थियों का विदाई
Maharajganj News - महराजगंज के सेंट जोसेफ स्कूल में कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों का विदाई समारोह हुआ। प्रधानाचार्या लिली थॉमस ने छात्रों को जीवन में सावधानी और परिश्रम का महत्व बताया। कक्षा 11वीं के छात्रों ने भावपूर्ण विदाई दी और विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया। सभी शिक्षक और विद्यार्थी इस अवसर पर उपस्थित रहे।
महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। सेंट जोसेफ स्कूल में कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों का विदाई समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि प्रधानाचार्या लिली थॉमस व उप प्रधानाचार्य सिजू पिंडियांन रहे। कक्षा 11वीं के छात्रों ने अपने सीनियर विद्यार्थियों को उपहार भेंट कर भावपूर्ण विदाई दी। समारोह में नृत्य, गीत, स्वागत गीत व भाव नृत्य की आकर्षक प्रस्तुती दी। इसके साथ ही विभिन्न खेलों का आयोजन हुआ, जिसमें कक्षा 12वीं के छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया व अपने अनुभव साझा किए। प्रधानाचार्या लिली थॉमस ने छात्रों को जीवन में सावधानी, परिश्रम व जिम्मेदारी से आगे बढ़ने की सीख दी। उप प्रधानाचार्य सिजू पिंडियांन ने लक्ष्य पर केंद्रित रहकर माता-पिता व गुरुजनों का नाम रोशन करने की प्रेरणा दी।
कार्यक्रम का संचालन कक्षा 11वीं के छात्रों ने किया। इस अवसर पर सभी शिक्षक व विद्यार्थी उपस्थित रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


