पत्नी ने साथियों संग घर में घुसकर पति को पीटा, किया अधमरा

Newswrap हिन्दुस्तान, महाराजगंज
share

Maharajganj News - महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के ग्राम महम्मदा टोला पोखरा में पारिवारिक विवाद

पत्नी ने साथियों संग घर में घुसकर पति को पीटा, किया अधमरा

महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के ग्राम महम्मदा टोला पोखरा में पारिवारिक विवाद ने सोमवार को उस समय हिंसक रूप ले लिया, जब पत्नी अपने सहयोगियों के साथ पति के घर पहुंच गई। उस पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में पति गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। घायल युवक किसी तरह थाने पहुंचा और आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए तहरीर दी।महम्मदा टोला पोखरा निवासी रामप्रताप ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया कि उसकी पत्नी से काफी समय से पारिवारिक विवाद चल रहा है।

दोनों के बीच कई बार कहासुनी और तनाव की स्थिति बन चुकी थी। आरोप है कि बीते 12 मई को दोपहर करीब 12 बजे वह अपने तीन सहयोगियों के साथ अचानक उसके घर पहुंच गई। घर पहुंचते ही सभी लोग गाली-गलौज करने लगे। रामप्रताप के अनुसार जब उसने विरोध किया और उन्हें समझाने का प्रयास किया, तभी चारों लोग उग्र हो गए और लाठी-डंडों से हमला बोल दिया। आरोप है कि हमलावरों ने उसे घर के अंदर और बाहर दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। हमले के दौरान उसकी चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक आरोपी उसे गंभीर रूप से घायल कर चुके थे। ग्रामीणों के जुटने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। मारपीट में रामप्रताप को सिर, हाथ और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं। प्रभारी निरीक्षक अखिलेश सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।