Hindi NewsUttar-pradesh NewsMaharajganj NewsEmpowering Girls Artistic Showcase at Digvijaynath Intermediate College
मिशन शक्ति के अंतर्गत छात्राओं ने किया नारी शक्ति का प्रदर्शन

मिशन शक्ति के अंतर्गत छात्राओं ने किया नारी शक्ति का प्रदर्शन

संक्षेप: Maharajganj News - महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। दिग्विजयनाथ इंटरमीडिएट कॉलेज चौक बाजार में मिशन शक्ति के अंतर्गत छात्राओं

Wed, 24 Sep 2025 09:40 AMNewswrap हिन्दुस्तान, महाराजगंज
share Share
Follow Us on

महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। दिग्विजयनाथ इंटरमीडिएट कॉलेज चौक बाजार में मिशन शक्ति के अंतर्गत छात्राओं ने अपनी कला का प्रदर्शन कर सभी को प्रभावित कर दिया। इस मौके पर विद्यालय परिसर में शक्ति मंच की स्थापना के साथ फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन हुआ, जिसमें छात्राओं ने नारी शक्ति के विविध रूपों को मंच पर जीवंत किया। कार्यक्रम की शुरुआत आकर्षक प्रस्तुतियों से हुई। पुलिस सेवा के रूप में आंचल व अनामिका, झांसी की रानी के रूप में रागिनी व खुशी, खिलाड़ी के रूप में माधुरी व रोशनी, अधिवक्ता के रूप में ज्योति व प्रिया, चिकित्सा के क्षेत्र में अनुप्रिया व अंजलि, अध्यापिका के रूप में निधि व महिमा ने अपनी भूमिका निभाकर उपस्थित जनसमूह को भावविभोर कर दिया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इसी क्रम में शोभा ने सरस्वती माता का रूप धारण किया, प्रतिभा मद्धेशिया ने दुर्गा का रूप और जयलक्ष्मी चौधरी भारत माता बनीं। कार्यक्रम का संयोजन पूनम सिंह और सविता सिंह ने किया, जबकि संचालन डॉ. राकेश कुमार तिवारी ने किया। प्रधानाचार्य डॉ. हरिन्द्र यादव ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि मिशन शक्ति छात्राओं के सशक्तीकरण और उनकी प्रतिभा को निखारने का सशक्त मंच है। इस अवसर पर आकाश राव, विनोद कुमार, विमल समेत बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहीं।