महिलाओं के सशक्त होने का अर्थ सशक्त राष्ट्र : पंकज
हिन्दुस्तान टीम, महराजगंज केन्द्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने कहा कि महिला सशक्तीकरण का...
हिन्दुस्तान टीम, महराजगंज
केन्द्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने कहा कि महिला सशक्तीकरण का अर्थ है सशक्त भारत माता। एक शिक्षित महिला अपने आसपास की अन्य महिलाओं को शिक्षित कर उनका मार्गदर्शन करती है। अपने बच्चों की बेहतर मार्गदर्शन होती है। कहा कि शिक्षा महिलाओं के आत्मविश्वास, सम्मान व वित्तीय आत्मनिर्भर बनाने में सबसे बड़ी सहायक है। वे रविवार को फरेंदा के दुर्गा मंदिर हाल व नौतनवा ब्लाक सभागार में आयोजित नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।
केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि आज महिलाएं इस विकासशील भारत को विकसित बनाने में योगदान दे रही हैं। लेकिन उन्हें कई बार अलग-अलग रूपों में प्रताड़ित किया जाता है और उनके अधिकारों का हनन किया जाता है। हमें इस मानसिकता से ऊपर उठकर समानता का व्यवहार करना होगा। गोरखपुर की पूर्व महापौर व महिला आयोग की अध्यक्ष अंजू चौधरी ने कहा कि किसी व्यक्ति, समुदाय या संगठन की आर्थिक, राजनीतिक, सामाजिक, शैक्षिक, लैंगिक या आध्यात्मिक शक्ति में सुधार को सशक्तिकरण कहा जाता है। सरकार इस दिशा में कृतसंकल्पित है। पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह ने कहा कि महिलाओं के लिए चल रही योजनाओं को घर-घर पहुंचाना होगा। नौतनवा विधायक ऋषि त्रिपाठी ने महिला सशक्तीकरण में आगे आने का सभी से आह्वान किया। आनंदनगर नपं अध्यक्ष विजय लक्ष्मी जायसवाल ने कहा कि नारी शक्ति अपने आप में अद्वितीय है। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष संजय पाण्डेय, जिला पंचायत अध्यक्ष रविकांत पटेल, पूर्व अध्यक्ष राजेश जायसवाल, महिला मोर्चा अध्यक्ष सुमित्रा, वंदना तिवारी, फरीदा इरम, प्रज्ञा मिश्रा, राकेश जायसवाल, उदयराज, विवेका पाण्डे, डब्बू सिंह, विनोद प्रजापति, विजय श्रीवास्तव, हरिशचंद्र सोनकर, राकेश जायसवाल, बाबूनन्दन शर्मा, विशुनदेव चौरसिया, कृष्ण मुरारी चौधरी, विकास सिंह, प्रीति खटलानी, मोनू पाण्डेय, ज्योति पासवान, कैलाश यादव, मुकेश सिंधी, सतीश यादव, नंदू पासवान, आशीष जायसवाल व कमलेश शर्मा आदि लोग उपस्थित रहे।
